राष्ट्रीय पन्नो में चमक उठे बीजाडांडी की तीन स्वास्थ्य संस्था

 

रेवांचल टाइम्स मंडला -जिला मंडला की तीन स्वास्थ्य संस्थानों को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वसन मानक का राष्ट्रीय प्रमाणन मिला !आयुष्मान आरोग्य मंदिर धनवाही (बीजाडांडी ),आरोग्य केंद्र झुरकी,आयुष्मान आरोग्य मंदिर पीएचसी समनापुर (उदयपुर )इन संस्थानों का मूल्यांकन राष्ट्रीय गुणवत्ता मूलयांकनकर्ता डॉ. विशाल कटारिया उत्तरप्रदेश ,प्रो.सेविक दास पश्चिम बंगाल द्वारा किया गया था !इसका परिणाम भारत सरकार और राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणाली संसाधनों केंद्र द्वारा जारी किया गया फार्मासिस्ट नितिन साहू ने बताया इसके लिए आयुष्मान आरोग्य मंदिर धनवाही (बीजाडांडी ),आरोग्य मंदिर झुरकी,आयुष्मान आरोग्य मंदिर पीएचसी समनापुर (उदयपुर )के राष्ट्रीय मूल्यांकन के लिए व्यापक तैयारी की गई

इन मापदंडो खरी उतरी स्वास्थ्य संस्था

बीएमओ डॉ. अभय गजभिए ने बताया सब-सेंटर में राज्य स्तरीय अधिकारियों ने सात पैकेज के तहत प्रसव, नवजात शिशु सेवाएं, किशोर स्वास्थ्य, गैर-संचारी रोगों का प्रबंधन, संचारी रोगों का प्रबंधन, मरीजों के अधिकार, क्लिनिकल सेवाएं, संक्रमण नियंत्रण, सहायक सेवाएं, गुणवत्ता प्रबंधन और आउटपुट संबंधी सभी रिकॉर्ड की विस्तृत समीक्षा की।इस मूल्यांकन में पीएचसी समनापुर ने 93.23 प्रतिशत, आयुष्मान आरोग्य मंदिर झुरगी ने 87.70 प्रतिशत और आयुष्मान आरोग्य मंदिर धनवाही ने 90.65 प्रतिशत अंक हासिल किए

राष्ट्रीय पन्नो में अपने नाम की चमक छोड़ने वालो की अहम भूमिका

हम होंगे कामयाब हम है विश्वास पूरा है विश्वास,हम होंगे कामयाब राष्ट्रीय पन्नो में अपनी चमक छोड़ने वाले जिला क्वालिटी नोडल डॉ. प्रवीण, बीएमओ मोहगांव डॉ. कमलेश झीकराम, बीएमओ बीजाडांडी डॉ. अभय गजभीये, बीपीएम तपन गजभीये, प्रदीप साहू, नितिन साहू, कमलेश मरावी, आरके विश्वकर्मा, ज्योति यादव, नेहा सोनी, रेवती मार्को, डा. राहुल ठाकुर, सीएचओ कविता, शुभम पाठक, जिला क्वालिटी टीम से सोनम नामदेव, पूनम कोल्हे, नर्सिंग आफिसर, नर्सिंग स्टाफ, एएनएम सुपरवाइजर और आशा कार्यकर्ताओं की टीम ने विशेष मेहनत की, जिसके परिणामस्वरूप ये संस्थाएं सफल रहीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.