किसान घर पर ही बनायेंगे मिट्टी का अमृत जीवामृत

रेवांचल टाइम्स मंडला – : परियोजना संचालक आत्मा अंतर्गत राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन योजना के माध्यम विकास खंड बीजाडांडी अंतर्गत 7 ग्राम पंचायत को प्राकृतिक खेती क्लस्टर के रूप में चयनित किया गया जिसमें 875 किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है । पाठा चौरई एवम बरगॉव ग्राम पंचायत में बी टी एम मोहित गोल्हानी द्वारा प्राकतिक खेती में पंजीकृत किसानों को जागरूक कर अपने खेत मे जीवामृत प्रयोग की विधि बताई किसानों को कम लागत में घर पर ही प्राकृतिक खाद एवं दवाईयां कीट प्रबंधन एवं पोषण प्रबंधन की उपलब्धता के लिये खोलें जायँगे 4 बायो रिसोर्स सेंटर की जानकारी दी बी आर सी माध्यम से किसानों को आसानी से खाद एवं दवाईयां उपलब्ध करायें जाने की बात कही। परियोजना संचालक आत्मा अश्वनी झारिया एवम उप परियोजना संचालक अंजू कोडापे के मार्गदर्शन में प्राकृतिक खेती ना केवल स्वास्थ्य के लिये लाभदायक है बल्कि पर्यावरण मिट्टी और भूमिगत जल को दूषित होने से बचाता है जीवामृत घनजीवामृत पंचगव्य और रोग एवं कीट नियंत्रण हेतु दशपर्णी अर्क अग्नेयास्त्र नीमास्त्र आदि बनाने कि विधि और कब और कैसे कितनी मात्रा में इसका प्रयोग करना इसके बारे में विस्तारित जानकारी दी।
किसानों ने जैविक खाद दवाईयों के बारे में समझकर उपयोग करने का संकल्प लिया, माना कि इस पद्धति से खेत में कार्बनिक तत्वों कि मात्रा में वृद्धि होगी और मिट्टी में जलधारण क्षमता बढ़ेगी और साथ ही लागत कम और उत्पादन में वृद्धि होगी। कार्यक्रम में कृषि विस्तार अधिकारी अनिल मुनिया , चिंता लाल कोकड़िया सरपंच जनप्रतिनिधि एवम ,आदि किसान कृषि सखी लीला ,उमा वरकड़े,हिराकली वरकड़े ,अमरवती ,ममता गोठरिया गोविंद सुनील मसराम ,योगेंद्र सिंह उन्नतशील कृषक
शामिल रहे

Leave A Reply

Your email address will not be published.