उप थाना अंजनिया थाना बम्हनी जिला मण्डला की बडी कार्यवाही ह्त्या के आरोपी को 72 घंटे मे किया गिरफ्तार

दैनिक रेवांचल टाइम्स अजनिया मंडला प्रार्थी टीकाराम भांवरे पिता स्व. होसन लाल भांवरे उम्र 55 साल निवासी मरार टोला माधोपुर द्वारा दिनाँक 27/08/2025 को मृतक जगन्नाथ भांवरे पिता टीकाराम भांवरे उम्र 35 साल निवासी मरारटोला माधोपुर की मृत्यु की सूचना प्राप्त होने पर देहाती नालसी लेख कर मौके की पंचनामा कार्यवाही जिला अस्पताल मंडला में पंचान समक्ष मृतक का शव पंचायतनामा लेख किया गया था जिसमें मृतक जगन्नाथ भांवरे के पेट व छाती में चोट आने के कारण ईलाज दौरान मृत्यू होना पाया गया था थाना बम्हनी में असल मर्ग क्रमांक 77/25 धारा 194 बीएनएसएस की कायमी करायी गयी। मृतक का पी.एम. कराया गया जिसमें पी.एम. कर्ता डॉ. अभिषेक मार्को के द्वारा पी.एम. रिपोर्ट में मृतक जगन्नाथ भांवरे के मृत्यू का कारण मारपीट के दौरान चोट लगने से लंग्स, स्पलीन, स्टोमक रप्चर होने के कारण मृत्यू होना लेख किया मृतक के छाती और पेट पर चोट के निशान भी होना लेख किया है। मर्ग जाँच दौरान परिजन पंचान टीकाराम भांवरे , मृतक की पत्नि रेखा भांवरे के कथन लेखबद्ध किये गये जिनके कथनों में बताया कि दिनाँक 26/08/25 को मृतक जगन्नाथ भांवरे सुबह 9/00 बजे खेत गया था। दिनाँक 25/08/2025 को उसका विवाद गाँव के ही संजू भांवरे से हुआ था संजू ने देख लेने की धमकी दिया उसी बात को लेकर दिनाँक 26/08/2025 को लगभग 9/00 बजे में जब डगनी टोला रोड पर जा रहा था उसी समय तारा बाई के मकान के पहले आम रास्ते पर कल की विवाद की बात पर से संजू भांवरे ने मृतक जगन्नाथ भांवरे को जान से मारने की नीयत से लात घूंसे से मारपीट किया जिससे जगन्नाथ भांवरे को मौके पर गंभीर चोट लग कर जमीन पर गिर पड़ा मृतक के परिवार जनो द्वारा उसे जिला चिकित्सालय मण्डला मे ईलाज हेतु भर्ती करवाया था जहा ईलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई थी उक्त रिपोर्ट पर मर्ग जाँच पर से अप.क्रं.420/2025 धारा 103(1) बी.एन.एस. का कायम कर विवेचना मे लिया गया दौरान विवेचना के दिनाँक 29/08/2025 को आरोपी संजू भंवरे पिता राम भांवरे उम्र 38 साल निवासी मरार टोला माधोपुर को गिरफ्तार किया है ।
 सराहनीय भूमिका – उक्त आरोपी को गिरफ्तार करने मे उनि.प्रवीण शर्मा सउनि. मेहंतलाल प्र.आर.476 उत्तम गोठरिया ,401 सुंदर उइके आर.205 कीर्तिकुमार नगपुरे आर.282 दिनेश आर.214 रोहित आर.496 सुंनील की सराहनीय भूमिका रही ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.