अतिथि शिक्षक 5 को करेंगे वादा निभाओ रैली

 

रेवाँचल टाईम्स- मंडला जिले के अतिथि शिक्षक 5 सितंबर शिक्षक दिवस के दिन जिला मुख्यालय में वादा निभाओ रैली ज्ञापन सभा करेंगे।
अतिथि शिक्षक समन्वय समिति मध्य प्रदेश के आवाहन पर मंडला जिले के अतिथि शिक्षक भी 5 सितंबर को जिला मुख्यालय के कलेक्टर परिसर में सभा करेंगे । शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए रैली के साथ मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे ।
विज्ञप्ति जारी करते हुए पी डी खैरवार ने बताया है, कि ठीक 2 साल पहले 2 सितंबर 2023 को तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा अतिथि शिक्षकों के नियमित रोजगार देने के संबंध में की गई आधिकारिक घोषणा का अक्षरशः पालन भाजपा की ही सरकार होने के बावजूद अब तक नहीं किया गया है। जो तत्काल किया जाए। मंडला जिले के समस्त अतिथि शिक्षकों से अपील की गई है, कि 5 सितंबर को कलेक्ट्रेट के पास धरना स्थल पर संख्याबल के साथ दोपहर 1:00 बजे पहुंचकर वादा निभाओ रैली को सफल बनाएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.