पहली ही बारिश ने खोली भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण की पोल, करोड़ो की लागत से बने छात्रावास भवन की छत से टपक रहा पानी इसकी जांच करेगा कौन

2.20 करोड़ लागत से चार माह पहले ही पूर्ण हुआ निर्माण, निर्माण कार्य में गुणवत्ता की खुली पोल,

रेवांचल टाइम्स – मंडला, जिले में सरकार की ओर से सरकारी स्कूल और छात्रावास भवनों का कार्य तेजी से चल रहा है जहाँ पर ठेकेदार और विभाग की साठगांठ के चलते करोड़ों के भवन की छत टपकती नजर आ रही जब पहली ही बारिश में छतों और भवनों की दीवारे में सीपेज टपकती छत है तो आने वालों दिनों में भवन कैसे होगे और इन भवनों में ठेकेदार और विभाग ने कितनी ईमानदारी से गुणवत्ता का ध्यान रखा हुआ है यह तो स्पस्ट नजर आ रहा है और अब जिम्मेदार जाँच की बात कर ठेकेदार को छूट देकर दूसरा नया निर्माण कार्य के लिए अभयदान देकर और पानी सेवा शुल्क लेकर छोड़ दिया जाएगा फिर विभाग मरम्मत के नाम पर लाखों रुपये निकाल कर भ्रष्टाचार करेगा।

मंडला जिले में कई निर्माणधीन भवन बालक से लेकर कन्या छात्रावासो के निर्माण कार्यो में निर्माण एजेंसी के द्वारा जमकर लापरवाही बरती जा रही है। और पिछली बारिस में चाबी में निर्माणधीन सी एम राइज भवन जनपद मोहगांव की नव निर्माण भवन की छत टपक रही थी अभी वर्तमान में नारायणगंज में दो मंजिला निर्माणधीन पचास सीटर कन्या छात्रावास की छत पहली ही बारिश में ठेकेदार और विभाग ने भवन में कितना गुणवत्तापूर्ण कार्य हुआ है जो गुणवत्ता की पोल खुल रही है।
विकास खण्ड नारायणगंज में करीब 2.20 लाख की लागत से कन्या छात्रावास भवन का निर्माण चार माह पहले ही बनकर तैयार हुआ है। भवन के लोर्कापण में मुख्य अतिथि प्रदेश मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, मंत्री संपतिया उइके व अन्य जनप्रतिनिधियो के नाम दर्ज है। पर निर्माण एजेेंसी के द्वारा इस तरह के घटिया निर्माण कार्य करवा कर माननीयो की छवि को धूमिल किया जा रहा है। इसको लेकर बालिकाओ के पालको व ग्रामीणो में नाराजगी देखी जा रही है।
बताया गया है कि आदिवासी बाहुल्य जिले में बालिका शिक्षा को लेकर केन्द्र व राज्य शासन के द्वारा विशेष योजनाएं चलाई जा रही है। जिससे बालिकाओ गुणवत्तायुक्त शिक्षा व्यवस्था मिल सके। यहां शिक्षा के साथ आवासीय सर्वसुविधा व अकादमिक संसाधनो के लिए सिर्फ जनजातीय विभाग में करोड़ो का बजट प्रतिवर्ष जारी किया जाता है। हर वर्ष नए छात्रावास का निर्माण हो रहा है। जिससे जिले के किसी भी क्षेत्र में बालिकाएं शिक्षा से वंचित ना रह सके। पर जिम्मेदारो की गैर जिम्मेदाराना रवैया और निजी स्वार्थों के चलते अभी कुछ माह पहले ही नारायणगंज ब्लाक मुख्यालय में पचास सीटर कन्या छात्रावास का निर्माण किया गया। जहा मध्यप्रदेश ग्रह निर्माण अधोसंरचना विकास मंडल संभाग क्रमांक 2 जबलपुर निर्माण एजेेंसी और ठेकेदार की मिलीभगत से दो मंजिला कन्या छात्रावास के निर्माण में गुणवत्ताहीन मटेरियल का उपयोग कर निर्माण मानको व इस्टीमेट का कही कोई पालन नहीं किया। भवन की लागत करीब 2.20 लाख रूपए खर्च कर गुणवत्ताहीन भवन बनाकर तैयार कर दिया गया। कन्या छात्रावास भवन का लोकार्पण 16 अप्रैल 2025 को किया गया। इसी शैक्षणिक सत्र से बालिकाओ के रहवास के लिए खोला गया। बारिश के सीजन में कन्या छात्रावास भवन की दोनों छत से पानी टपक रहा है। दो मंजिला भवन की गुणवत्ता के ये आलम है कि ग्राऊड स्तर पर भी बारिश का पानी गिर रहा है। इससे छात्रावास की बालिकाओ को तरह तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छात्राओं ने बताया कि बारिश के समय छत से इतना पानी टपकता की कमरों में पानी भर जाता है और पानी भर जाने से पढ़ाई कर पाना मुश्किल हो रहा है। यहां रात्रि में पलंग के ऊपर पानी की बूंदे नींद में खलल पैदा कर रही है। फर्श पर जगह.जगह पानी जमा हो रहा है। जिससे छात्राएं फिसल रही है। कई बार छात्राएं गिरते हुए बची है। सीपेज व सीलन के कारण छात्राओं किताबे व अन्य साम्रगी खराब हो रही है। ग्रामीणो व पालको ने भवन के घटिया निर्माण को लेकर नाराजग़ी है। करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी छात्रावास भवन पहली बारिश में ही टपकने रहा है। जो जिम्मेदार विभाग और ठेकेदार के द्वारा किये गए भवन निर्माण की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल है। शासन से मांग की है कि घटिया निर्माण करने वाली एजेंसी व ठेकेदार तत्काल कार्रवाई की जाए। निर्माण के बाद सीपेज मरम्मत कार्य की राशि की वसूली ठेकेदार की जाए। और ऐसे ठेकेदारों को ब्लैक लिस्टेड किया जाए जो अपने फायदे कि लिए दूसरों की ज़िंदगी से खिलवाड़ कर रहें हैं।

इस पूरे मामले में क्या कहते है जिम्मेदार…

भवन का निर्माण ठेकेदार के द्वारा घटिया स्तर से कार्य किया गया है, पहली बारिश में ही भवन का बुरा हाल है छत से पानी टपक रहा है, जिसे ए सी मैडम एस डी ओ और इंजीनियर भी चेक किये है, पंद्रह दिन में सुधार हो जायेगा एक महीने से ज्यादा समय हो गया किसी भी प्रकार का कोई सुधार नही किया गया है घटिया निर्माण कराया गया है और ठेकेदार को खुली छूट दे दी गई कोई कार्यवाही नही की गई
अविनाश शर्मा
उपाध्यक्ष जनपद पंचायत नारायणगंज मंडला

भवन में ठेकेदार के द्वारा बहुत ही घटिया निर्माण कराया गया है दो मंजिल टपक रही है अभी चार महीने से भी कम हुए है और पहली बारिश में ये हाल है, विभाग को जानकारी दे दी गई है पर विभाग की ओर से कोई ध्यान नही दिया जा रहा है।
आशाराम भारतीय
जनपद अध्यक्ष नारायणगंज मंडला

भवन हमने थोड़ी बनाया है हाउसिंग बोर्ड ने बनाया है जब हम गए थे तो ऐसी स्थिति नही बनी थी और हमारे पास कोई शिकायत नही आई है आपने हमे अवगत कराया है निर्माण एजेंसी को पत्र लिखेगे तीन दिन का समय दिया जायेगा।
नरेंद्र गुप्ता
एस डी ओ सहायक आयुक्त कार्यालय मंडला

Leave A Reply

Your email address will not be published.