महिला सरपंच को दी गाली,, सचिव पर नहीं हुई कार्यवाही

जिला पंचायत में हुई थी शिकायत
दो पंचायतों के सरपंच सहित ग्रामीण है परेशान
सप्ताह भर बाद नहीं हुई जांच न कार्यवाही
रेवांचल टाईम्स – बजाग जनपंद पंचायत करंजिया की दो ग्रामपंचायत पंडरीपानी व ठाडपत्थरा के सचिव की कार्यप्रणाली से सरपंच सहित ग्रामीण भी परेशान है वनग्राम थाठपथरा की महिला सरपंच ने सचिव पर अभद्र भाषा का प्रयोग का गाली गलौज देने के आरोप लगाए है। सचिव की कार्यप्रणाली के विरोध में बीते दिनों सरपंच सहित आधा सैकड़ा ग्रामीण 26 अगस्त को जिला पंचायत डिंडोरी के अध्यक्ष रुदेश परस्ते एवं जिला पंचायत सीईओ के पास पहुंचे थे तथा लिखित शिकायत पत्र देकर सचिव को हटाने की मांग की थी परंतु एक सप्ताह से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी महिला सरपंच और ग्रामीणों की सुनवाई नहीं हो रही है जिससे उनमें असंतोष पनप रहा है, शिकायत कर्ताओं का कहना है कि इस मामले में अधिकारी या जनप्रतिनिधि ने अभी तक हमारी सुध नहीं ली है शिकायत की न जांच हुई नहीं कार्यवाही ।जबकि बैगा जनजाति की महिला सरपंच ने सचिव पर गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत की थी सचिव द्वारा अभद्र भाषा से वार्तालाप किए जाने का ऑडियो भी सरपंच के पास उपलब्ध है ग्रामीणों की माने तो प्रशासन उनकी समस्या का निराकरण कर पा रहा है जिससे सचिव के हौसले बुलंद है जिला पंचायत में की गई शिकायत पत्र में उल्लेख हैं सचिव दिलीप मरावी के पास दो ग्राम पंचायतो का प्रभार हैं ग्रामीणों का कहना है कि सचिव लगातार ग्राम पंचायत से नदारत रहता है सचिव के उपस्थित न होने से ग्रामीण के काम अटके हुए है शासकीय योजनाएं प्रभावित हो रही हैं सचिव कभी कभी पंचायत में आना होता है तो शराब पीकर अनाप-शनाप बोलते जिससे ग्रामीणों में काफ़ी नाराजगी देखी जा रही हैं, वही पंचायत के हितग्राही मूलक कार्य भी प्रभावित हो रहे है, इस संबंध में सचिव की शिकायत पूर्व में जनपद पंचायत करंजिया मुख्य कार्यपालन अधिकारी से भी की गई है, महिला सरपंच के बताए अनुसार शिकायत करने पर भड़के सचिव ने शराब के नशे में ठाडपत्थरा की महिला सरपंच को जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गंदी गंदी गालियां दी है वनग्राम की महिला जनप्रतिनिधि से अभद्रता करने के बाद भी प्रशासन इस मामले में गंभीरता नहीं दिखा रहा है जिससे महिला सरपंच के साथ ग्रामीण भी आहत हुए है ताड़पथरा के अलावा ग्रामपंचायत पंडरीपानी की सरपंच और ग्रामीण भी सचिव से परेशान है उनका कहना है कि सचिव निर्माण कार्य की राशि में पचास प्रतिशत कमीशन की मांग करता है नहीं देने पर गाली गलौज का प्रयोग करता है दोनों ही पंचायत के सरपंच के पास सचिव द्वारा की गई आपत्तिजनक बातचीत का ऑडियो भी मौजूद है कार्यवाही नहीं होने से ग्रामीणों में सचिव के प्रति आक्रोश पनप रहा है
इनका कहना है।
मैने इस संबंध में कल ही जिला सी ई ओ से बात की है जांच कर सचिव को हटाने की बात कह रहे थे।
रुदेश परस्ते जिला पंचायत अध्यक्ष