शिक्षक दिवस समारोह कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया

श्री फल कलम भेंट कर बच्चों ने किया शिक्षकों का सम्मान
रेवांचल टाइम्स मंडला सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन के जन्म दिवस शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है,इसी क्रम में एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला साल्हेडंडा में शिक्षक दिवस कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ राधाकृष्णन के शैल चित्र में माल्यार्पण कर किया गया बच्चों ने विद्यालय के शिक्षको का तिलक लगाकर एवं फूल माला से स्वागत किया गया परंपरा अनुसार श्रीफल कलम भेंट कर शिक्षकों एवं अतिथियो का सम्मान किया गया शाला प्रमुख चंदू लाल भारतिया के द्वारा सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन के जीवन परिचय एवं शिक्षक दिवस के महत्व को साझा किया सभी शिक्षक बच्चों एवं ग्रामीणों के लिये भोजन की व्यवस्था की गई ।इस अवसर पर उपस्थित शिक्षक स्पर्श ज्योतिषी , गुलावती मरावी दीप शिखा मरावी राजेंद्र साहू , जयसिंह वरकड़े,,उमेश झरिया शशि कुमार परते,मुकेश बरमैया, भोपत सिंह मरकाम,,संजय टेकाम,प्रहलाद पटेल पलक एवं छात्र छात्रायें और ग्रामीण जन उपस्थित रहे।कार्यक्रम के समापन उपरांत छात्र छात्राएं शिक्षकगण एवं ग्रामवासियों ने भोजन ग्रहण किया।