जिले के छात्रावास चल रहे भगवान भरोसे ज़िम्मेदार अधीक्षक और चपरासी बने ईद के चाँद
बिना अधीक्षक के चल रहा छात्रावास
गेट खुला.और बच्चे घूम रहे सड़कों पर जिम्मेदार नदारद
रेवांचल टाइम्स – मंडला, जिले की शिक्षा व्यवस्था और छात्रावास में पढ़ रहें बच्चों का भविष्य अब भगवान के हाथों में क्योंकि शिक्षक हो या अधीक्षक केवल अपनी ड्यूटी करने और अपने आप को बताने आते है की हम है अभी गए नहीं है अगर आपको कोई समस्या हो हमे बतला देना अभी हम बाहर है, आज जिले की सरकारी शिक्षा व्यवस्था चौपट हो चुकी है जिला मुख्यालयों में बैठे सहायक आयुक्त हो या जिला शिक्षा अधिकारी या फिर सर्व शिक्षा अभियान के डी पी सी साहब अपने अपने चहेतों को कार्यालयों में अटेच या संलग्नीकरण कर आफ़िस या आसपास के स्कूलों में बुला लिए है और दुरांचल छेत्रो में स्कूल हो या फिर सब भगवान के भरोसें छोड़ दिए है!
वही आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र मंडला जिले में शिक्षा विभाग की जितनी तारीफ की जाये उतनी कम है बच्चों के माता पिता बच्चों को पढ़ाने के लेकर चिंतित रहते हैं लेकिन शायद शिक्षक के पद पर बैठे जिम्मेदार अधिकारी और.शिक्षक अपनी लापरवाही रवैये से बाज नहीं आते
विगत दिनों निवास के पिपरिया में दिल दहला देने वाली घटना हुई जिसमें एक बच्ची की जान तक चली गई इसके बाद भी लापरवाह रवैये पर कोई सख्ती नहीं
ऐसा ही नया मामला तहसील मुख्यालय घुघरी की ग्राम बम्हनी आदिवासी बालक छात्रावास का आया है जहां पर बच्चे तो छात्रावास में हैं लेकिन जिनको जिम्मेदारी दी गई है वही छात्रावास से नदारद नजर आते हैं
वहीं जब रेवांचल की टीम ने छात्रावास के बच्चों से बात की तो पता चला कि अधीक्षक महोदय तो तीन-चार दिनों से नहीं आये हैं भृत्य के भरोसे बच्चों को छोड़कर अपना समय घर में बिता रहे हैं जबकि छात्रावास में रहने और वहां रह रहे बच्चों की देखभाल के लिए ही उनकी नियुक्ति की गई है लेकिन कोई देखने वाला नहीं तो मनमर्जी से आना और जाना करते नजर आते हैं, अधीक्षक महोदय सुखलाल जी
इनका कहना है
अधीक्षक सर तीन चार दिन से नहीं आये हैं चपरासी हैं जो वो भी सुबह शाम खाना बनाकर अपने घर चले जाते हैं बाकि हम लोग ही हैं यहां पर बाकि देखभाल करने वाला कोई नहीं है भगवान भरोसे रह रहें है!
छात्र
आदिवासी बालक छात्रावास बम्हनी घुघरी
मैं पता करवा लेता हूं वैसे उनको छात्रावास में ही होना चाहिए अगर नहीं हैं तो दिखवा लेता हूं!
एल एस उईके
बी.ई.ओ.घुघरी मंडला