ग्रीन बेल्ट की जमीन से काटे गए पुराने पेड़ फव्वारा तोड़ा अब दुकानो के निर्माण के बाद पेयजल टंकी निर्माण की तैयारी

रेवांचल टाइम्स मंडला नगरपालिका की ग्रीन बेल्ट की जमीन भी अब सुरक्षित नहीं । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नगर पालिका के द्वारा विकास के नाम पर वर्षों पुराने ग्रीन बेल्ट की जमीन पर लगे विशाल पेड़ो को काट दिया गया है। कई सालो पहले बना फव्वारा को भी तोड़ दिया है। एक ओर बाऊड्रीबॉल को तोड़कर दुकानो का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसके साथ अमृत 2.0 के तहत पेयजल टंकी निर्माण करने की तैयारी चल रही है। नगर पालिका की मनमानी से निर्माण कार्य किए जा रहे है। इसको लेकर नपा परिषद पार्षदो के द्वारा विरोध नहीं किया जा रहा है और ना ही जिला प्रशासन के द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
बताया गया है कि नगर पालिका मंडला के द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए कोई विशेष काम नहीं किया गया है। चौबीस वार्डो में नपा के सिर्फ दो पार्क है। जिसमें पेड़ पौधे कम और झाडिय़ा अधिक लगे हुए। थोड़ी बहुत हरियाली सड़क किनारे लगे छायादार पेड़े से हो रही है। जिसे नगर पालिका के द्वारा विकास के नाम पर सड़क चौड़ीकरण के लिए काटे गए ।नगर पालिका ने सबसे पहले पड़ाव सड़क के दोनो तरफ के पेड़ काटे, इसके बाद बड़ चौराहा से लेकर नेहरू स्मारक और महाराजपुर की मुख्य सड़क किनारे पेड़ो का कत्लेआम किया।पर नए पेड़ पौधे नही लगाए गए ग्रीन बेल्ट की जमीन जो नपा के टाऊन के सामने है। उस पर भी नपा के द्वारा ही निर्माण किए जा रहे है। यहां स्टेडियम की ओर सड़क किनारे बाऊड्रीबॉल को तोड़कर दुकानो का निर्माण किया जा रहा है। बेल्ट की जमीन पर अमृत 2.0 के तहत पेयजल टंकी का निर्माण करने की तैयारी है। इन निर्माण कार्यो के चलते ग्रीन बेल्ट की जमीन ही नहीं रहेगी।
नियमो विरूद्व निर्माण कार्य जारी
नपा ग्रीन बेल्ट के लिए चिह्नित जमीन पर ही पेयजल टंकी का निर्माण कर रही है। इसके लिए टेंडर भी हो गया है। जो कि एनजीटी नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल नियम के खिलाफ है। यदि ग्रीन बोल्ट घोषित क्षेत्र में नपा निर्माण कार्य करेगी तो उस पर कार्रवाई की तलवार चल सकती है। ग्रीन बेल्ट या हरित पट्टी शहरी क्षेत्र की ऐसी संरक्षित भूमि होती है जहां विकास व निर्माण पर प्रतिबंध हैं। ग्रीन बेल्ट हवा की गुणवत्ता सुधारने, प्रदूषण कम करने और पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है जिसका उल्लंघन करने से पर्यावरण को नुकसान होता है।
पूर्व में परिषद कर चुकी विरोध
बताया गया है कि नगर पालिका परिषद मंडला वर्ष 2018 से 2022 के कार्यकाल के बीच नपा टाऊन हॉल के सामने ग्रीन बेल्ट की जमीन पर निर्माण कार्यो का प्रस्ताव लाया गया था। यहां नगर पालिका परिषद के पार्षदो के द्वारा विरोध किया था कि नपा क्षेत्र का विस्तार हो रहा है। कार्यालय परिसर के पास बहुत कम जमीन है। यह ग्रीन बेल्ट के लिए सरंक्षित है। भविष्य में नगर पालिका को ही जमीन की आवश्यकता होगी। पार्षदो के विरोध के चलते ग्रीन बेल्ट जमीन की बाऊउ्रीबॉल को तोड़ा, कुछ पेड़ो को काटा गया। निर्माण कार्य नहीं किया गया लेकिन अब फिर से नपा ने प्रस्ताव बनाकर निर्माण कार्य करने की तैयारी कर ली है।
इनका कहना है
हमारी जानकारी में नही है अगर रिकार्ड में हैं तो राजस्व से हम पता करेगे टाउन हॉल के के सामने जो गार्डन है छोटा सा उसे सनरक्षित
करेगे।
गजानन नाफड़े
मुख्यनगर पालिका अधिकारी मंडला

Leave A Reply

Your email address will not be published.