पोषण आहार कार्यक्रम हो रहे फ्लॉप ….?
रेवांचल टाईम्स – मंडला, मिड डे मील और सांझा चूल्हा कार्यक्रम में नहीं मिल रहा समय पर भुगतान राशन देने में भी लेट लतीफी , महंगाई के दौर में कम पैसा दे रही सरकार
मंडला…. मध्य प्रदेश के मंडला जिले में सरकारी योजनाओं के बुरे हाल हैं योजनाओं का सही क्रियान्वयन इस जिले में नहीं किया जा रहा है शासन प्रशासन की लापरवाही से योजनाओं का सही क्रियान्वयन हकीकत की धरातल में नहीं हो रहा है इसी वजह से अनेक योजनाएं इस जिले में प्रभावित हो रहे हैं खासकर प्रधानमंत्री की योजना प्रधानमंत्री पोषण आहार कार्यक्रम जो सरकारी स्कूलों में संचालित हो रहा है इस कार्यक्रम अंतर्गत समय पर भुगतान नहीं किया जा रहा है बताया तो यह भी जा रहा है कि भुगतान महंगाई के इस दौर में बेहद कम दिया जा रहा है बड़ी मुश्किल से समूह मध्यान भोजन कार्यक्रम सरकारी स्कूलों में संचालित कर रहे हैं इस विषय को लेकर समूह के संघ द्वारा भी आंदोलन किया गया लेकिन अभी तक कोई सही परिणाम नहीं निकला है समय पर भुगतान नहीं किया जा रहा है अभी तक लंबित पूरा भुगतान नहीं दिए जाने की चर्चा चल रही है सही क्या है इस विषय पर जांच कराई जाए कि कब से भुगतान नहीं किया गया है और कब तक का भुगतान कर दिया गया है कितना भुगतान लंबित है वह भुगतान समय पर क्यों नहीं दिया गया भविष्य में समय पर प्रतिमाह भुगतान दिया जाए ताकि समूह को मध्यान भोजन कार्यक्रम संचालित करने में परेशानियों का सामना न करना पड़ेइसी तरह आंगनबाड़ी केदो में साझा चूल्हा कार्यक्रम संचालित हो रहा है समूह द्वारा यह कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है यहां पर भी समय पर भुगतान नहीं किया जाता है और राशन देने भी लेट लतीफी की जाती है इस तरह की गड़बड़ी पोषण आहार कार्यक्रम अंतर्गत सरकारी स्कूलों व आंगनबाड़ी केदो में हो रही है समय पर भुगतान दिया जाए राशन सामग्री भी समय पर दी जाए काफी समय निकल जाता है उसके बाद राशि व राशन सामग्री दी जाती है जिसकी वजह से किराना दुकानदार व सब्जी दुकानदार सामग्री देने में आना कानी करते हैं और समूह को परेशानी होती है जन अपेक्षा है सरकार इस विषय पर विशेष ध्यान दें प्रत्येक माह समय पर भुगतान करें ताकि यह कार्यक्रम सरकारी स्कूलों व आंगनबाड़ी केदो में प्रभावित न हो