एजुकेशन लोन लेने के लिए भटक रहे छात्र-छात्राएं
स्टेट बैंक में सीधे मुंह बात नहीं कर रहे कमी, लोन देने में आनाकानी
रेवांचल टाईम्स – मंडला, सरकार एक तरफ छात्र-छात्राओं को सुविधाओं से नवाज रही है तो दूसरी तरफ सरकारी तंत्र छात्र-छात्राओं को सुविधामुहैया कराने के लिए कोई विशेष ध्यान नहीं दे रहे हैं सरकार जरूरतमंद गरीब छात्र-छात्राओं को अच्छी शिक्षा प्राप्त करने के लिए एजुकेशन लोन दे रही है लेकिन इस योजना का फायदा कितने जरूरतमंद छात्र-छात्राएं उठा पा रहे हैं यह जांच का विषय हो गया है जानकारी मिल रही है की बड़ी मुश्किल से एजुकेशन लोन जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को मिल पा रही है कई छात्र-छात्राएं आज भी एजुकेशन लोन पाने के लिए भटकरहे हैं चर्चा चल रही है कि जिला मुख्यालय मंडला में भारतीय स्टेट बैंक मंडला की मुख्य शाखा से एजुकेशन लोन आसानी से नहीं मिल पा रहा है यहां पर एजुकेशन लोन देने के लिए आनाकानी की जाती है इस बैंक में जिसे यह जिम्मेदारी सौंपी गई है वह छात्र-छात्राओं से सीधे मुंह बात नहीं करते हैं कोई जानकारी नहीं देते हैं और न ही जरूरतमंदों को सभी तरह की औपचारिकता पूरी कर एजुकेशन लोन देने के लिए कोई प्रयास करते हैं ऐसी स्थिति में इस बैंक के माध्यम से एजुकेशन लोन नहीं मिल पा रहा है शासन प्रशासन द्वारा भी इस विषय पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है नागरिकों की मांग है कि शासन प्रशासन द्वारा सभी बैंकों को खासकर भारतीय स्टेट बैंक को निर्देश जारी किए जाएं की बिना गारंटी के एजुकेशन लोन छात्र-छात्राओं को दिया जाए और ऐसे छात्र-छात्राओं का गारंटर सरकार बने ऐसी जन अपेक्षा है।