दीदी पाठशाला पखवाड़ा : महिलाओं ने बनाया बीजामृत, नीमास्त्र कृषि अधिकारी ने की सराहना

रेवाँचल टाईम्स – मंडला जिले के जनपद पंचायत मवई की ग्राम पंचायत पाखवार में चल रहे दीदी पाठशाला पखवाड़ा के अंतर्गत शुक्रवार को वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी वी.पी. टेकाम ने भ्रमण कर महिला किसानों की गतिविधियों का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने महिला समूह की दीदियों द्वारा बनाए जा रहे बीजामृत का अवलोकन किया। दीदियों ने विस्तार से बताया कि बीजामृत तैयार करने में गोबर, गोमूत्र, नीम की पत्तियां एवं अन्य प्राकृतिक पदार्थों का उपयोग किया जाता है। इससे फसल को रोगों से बचाव, मिट्टी की उर्वरता में वृद्धि एवं लागत में कमी आती है।

श्री टेकाम ने महिला किसानों की पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह सुखद बदलाव है कि गांव की महिलाएं अब प्राकृतिक खेती की ओर अग्रसर हो रही हैं। उन्होंने कहा कि यह पद्धति न केवल कृषि उत्पादन के लिए लाभकारी है बल्कि समाज के स्वस्थ जीवन के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर दीदियों ने भी कृषि अधिकारी का आभार जताते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन से उन्हें नई तकनीक सीखने का अवसर मिला है और आगे भी सहयोग मिलता रहेगा।

कार्यक्रम में उद्योगिनी संस्था से अमित पटेल, संदीप श्रीवास, सरोज परिवार एवं परमेश्वरी सोनवानी उपस्थित रहे। लगभग 12 गांवों से आई महिला किसानों (दीदियों) ने कार्यक्रम में भागीदारी की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.