खेलो भारत गतिविधि के माध्यम से प्रतियोगिता का हुआ आएगा

 

रेवाँचल टाईम्स – मंडला जिले के नैनपुर में खेलो भारत गतिविधि अभाविप की खेल गतिविधि है जो कि पूरे भारतवर्ष में खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों को आगे बढ़ाने के लिए सतत प्रयास करते आ रहा है जिसमें नए-नए प्रकार के खेल एवं खेल गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। जिससे नए खिलाड़ियों को एक मंच मिलता है एवं अपनी प्रतिभाओं को आगे लाने का हुनर मिलता है इसी कड़ी में दिनांक 16 सितंबर 2025 को खेलो भारत गतिविधि महाकोशल प्रांत जिला मंडला इकाई नैनपुर द्वारा शासकीय स्नातक महाविद्यालय नैनपुर में शतरंज एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बहुत प्रतिभागी ने हिस्सा लिया एवं खेल खेले शतरंज खेल में पहली टीम का मैच भावेश भोर एवं अमन पंद्रे के बीच हुआ जिसमे भावेश भोर विजय हुए वहीं दूसरी टीम का मैच नितेश भलावी एवं रंजीत मरावी के बीच हुआ जिसमें नितेश भलावी विजय हुए। आगे टेबल टेनिस प्रतियोगिता में तमन्ना हुसैन, तायना हुसैन एवं शशि कला परते ने भाग लिया टेबल टेनिस खेल में प्रथम स्थान तायना हुसैन,द्वितीय स्थान तमन्ना हुसैन,तृतीय स्थान शशि कला परते ने प्राप्त किया.. सभी प्रतिभागी को मेडल देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से एम ए समाजशास्त्र प्राध्यापक राहुल विश्वकर्मा,वेटलिफ्टिंग में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी गुरु नन्दा, अभाविप प्रांत कार्य समिति सदस्य करीना टेकाम,नगर खेलो भारत प्रमुख यशवंत पुसाम उपस्थित रहे । वंदे मातरम गीत के पश्चात कार्यक्रम का समापन किया गया

Leave A Reply

Your email address will not be published.