नगर कीर्तन पर भव्य स्वागत, श्रद्धा का उमड़ा सैलाब

मंडला।गुरु परंपरा की आस्था और भक्ति से सराबोर नगर कीर्तन का नगर में जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। श्रद्धालु संगतों का जत्था जयकारों और भक्ति-भाव से ओत-प्रोत माहौल में शामिल हुआ। संगतों ने पुष्पमाला, प्रसाद और श्रद्धा भाव से माथा टेककर गुरु के चरणों में नमन किया।
श्रद्धा और उल्लास का संगम
नगर की गलियों में जहाँ-जहाँ नगर कीर्तन पहुँचा, वहाँ-वहाँ फूलों की वर्षा, आतिशबाजी और भव्य स्वागत की छवि देखने को मिली। स्वागत कर्ताओं का कहना था कि मंडला वासियों के लिए यह क्षण स्वर्णिम और गौरवशाली है, जब उन्हें गुरु भक्त संगत के स्वागत का अवसर मिला।