शहीदी दिवस पर नगर कीर्तन का हुआ भव्य स्वागत

 

रेवाँचल टाईम्स – मंडला, मानवाधिकार संरक्षक एवं धार्मिक स्वतंत्रता के नायक गुरु श्री तेग बहादुर साहिब जी के 350 वें शताब्दी शहीदी दिवस पर विशाल नगर कीर्तन का आयोजन विभिन्न राज्यों में हो रहा है। बताया गया कि विशाल नगर कीर्तन 21 अगस्त से पूर्वोत्तर राज्य असम गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर धुबड़ी साहब से प्रारंभ होकर देशभर की विभिन्न राज्यों से होता हुआ मंडला को सुनहरा अवसर प्राप्त हुआ।

वही नगर कीर्तन कटरा बायपास से होते हुए बिंझिया,लालीपुर,बैगा बैगी चौक,नेहरू स्मारक होते हुए महाराजपुर स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब में पहुंचा। इसके पहले मंडला आगमन पर प्रमुख मार्गों को जोरदार स्वागत के लिए सजाया गया। नगर में पहुंचने पर धर्म आस्था प्रेमियों के द्वारा गुरु के जयकारों के साथ जगह जगह भव्य स्वागत किया गया। महाराजपुर स्थित गुरुद्वारा साहिब में शाम को श्री दरबार साहिब अमृतसर की रागी जत्थे व प्रचारक के द्वारा कीर्तन व गुरमत विचार आयोजित हुए। इसमें बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं और गुरु भक्त उपस्थित हुए। तत्पश्चात आम लंगर का आयोजन हुआ जिसमें भक्त जनों ने प्रसादी ग्रहण की।

आज बुधवार सुबह गुरु ग्रंथ साहिब के पवित्र स्वरूप एवं गुरु साहिब के पवित्र दर्शनों का संगत को लाभ एवं गुरुद्वारा साहिब महाराजपुर से फॉरेस्ट नाका महाराजपुर तक नगर कीर्तन किया जाएगा।नगर कीर्तन का गुरुद्वारा श्री केशगढ़ साहिब श्री आनंदपुर साहिब पंजाब में समापन होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.