जन्मदिन बना सेवा उत्सव: लायन्स क्लब लखनऊ आकांक्षा गोल्ड ने रचा मानवता का नया अध्याय
रेवांचल टाईम्स – जब जन्मदिन केवल मोमबत्तियां बुझाने और केक काटने तक सीमित न रहकर किसी के जीवन में उम्मीद की रौशनी बन जाए, तो वही क्षण इतिहास रचता है। ऐसा ही एक दृश्य लखनऊ के विवेकानंद पॉली क्लिनिक, निरालानगर में देखने को मिला, जहाँ लायन्स क्लब लखनऊ आकांक्षा गोल्ड ने अपने चार्टर अध्यक्ष लायन पवन शर्मा जी का जन्मदिवस समाज सेवा को समर्पित कर, इसे एक सेवा उत्सव में बदल दिया।
कार्यक्रम की मुख्य झलक रही – रक्तदान शिविर, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया ….. यह रक्त यूनिटें उन अनगिनत जरूरतमंदों के लिए जीवनदायी बनेंगी, जो हर दिन अस्पतालों में आशा की नज़र से रक्त की प्रतीक्षा करते हैं।इसके साथ ही क्लब सदस्यों ने अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच फल वितरित कर उनके चेहरों पर मुस्कान ला दी। सेवा के इस छोटे से प्रयास ने उनके मनोबल को नई ऊर्जा दी और यह संदेश भी दिया कि “हम आपके साथ हैं।”
कार्यक्रम में मुख्य अतिथी के रूप में लायन्स क्लब 321 B1 के मंडलाधीश लायन डॉ. आर. सी. मिश्रा और विवेकानंद पॉली क्लिनिक के सचिव स्वामी मुक्तिनाथानंद जी की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को और भी प्रेरणादायक बना दिया। दोनों महानुभावों ने सेवा को ही सच्चा धर्म बताते हुए, उपस्थित जनसमूह को समाज के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथियों के साथ साथ विशेष रूप से क्लब के इंमीडिएट पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन मुकेश जैन , 1st वाइस डिस्ट्रिक्ट गर्वनर लायन परमजीत सिंह , 2nd वाइस डिस्ट्रिक्ट गर्वनर लायन दलजीत सिंह टोनी , पास्ट डिस्ट्रिक्ट गर्वनर लायन विश्वनाथ चौधरी , पास्ट डिस्ट्रिक्ट गर्वनर लायन बी एम श्रीवास्तव , पास्ट डिस्ट्रिक्ट गर्वनर लायन विशाल सिन्हा , वरिष्ठ लायन मनोहर श्याम श्रीवास्तव , लायन नवीन झींगरन , लायन सुदीप कुलश्रेष्ठ , लायन विनीत श्रीवास्तव , लायन अशोक गौतम , लायन विशाल मिश्रा ,लायन आनन्द अरुणेश ,अध्यक्ष ,लॉयन्स क्लब आकांक्षा गोल्ड और डिस्ट्रिक्ट के अन्य बहुत से लायन सदस्य मौजूद रहे
इस विशेष दिन पर, लायन पवन शर्मा ने अपने भावुक होकर सभी का आभार जताया. बल्कि यह जनसेवा की एक मिसाल बनकर उभरा..
लखनऊ – चंद्रकांत सी पूजारी