कैसे वडनगर का लड़का भारत की तकदीर लिखने वाला पीएम बन गया?

मोदी @75: सफलता का वो सीक्रेट, जो कोई नहीं जानता जाने गांधी की लेखनी से

डॉ. नयन प्रकाश गांधी
प्रख्यात युवा प्रबंधन, पब्लिक पॉलिसी एक्सपर्ट एवं स्वतंत्र स्तंभकार

रेवाँचल टाईम्स – एक प्रेरक व्यक्तित्व का परिचय , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक ऐसे उत्कृष्ट, प्रभावशाली और अत्यंत सरल राजनेता हैं, जिनके व्यक्तित्व में आत्मविश्वास, धैर्य, सरलता और दूरदर्शिता का एक अद्वितीय मेल है। उनकी नेतृत्व क्षमता ने उन्हें एक असाधारण नेता के रूप में स्थापित किया है। युवा मैनेजमेंट विश्लेषक डॉ. नयन प्रकाश गांधी के अनुसार, वे आज आम जनमानस में “कर्म योद्धा” के रूप में जाने जाते हैं और युवाओं के लिए स्वामी विवेकानंद के समान प्रेरणास्रोत हैं। गुजरात के वडनगर की संकरी गलियों में चाय बेचने वाले एक साधारण बालक से लेकर देश के सर्वाधिक लोकप्रिय और वैश्विक मंच पर सम्मानित प्रधानमंत्री बनने तक का उनका सफर प्रेरणा का एक विशाल स्रोत है। उनकी सूक्ष्म दृष्टि, सकारात्मक सोच और कर्मशील स्वभाव ने न केवल भारत, बल्कि पूरे विश्व की राजनीति को प्रभावित किया है। लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिकृति, हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी का विजन सिर्फ नीतिगत बदलावों तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रनिर्माण में एक जिम्मेदार भागीदार बनाने में भी निहित है।

संघर्ष से शिखर तक: आरंभिक जीवन

नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में एक सामान्य परिवार में हुआ था। बचपन में उन्होंने अपने पिता के साथ रेलवे स्टेशन पर चाय बेची। कठिनाइयों, संसाधनों की कमी और सीमित अवसरों के बावजूद उनकी महत्वाकांक्षाएँ स्पष्ट थीं। किशोरावस्था में ही राष्ट्रसेवा का संकल्प लेकर वे संघ के प्रचारक बन गए। अनुशासन, दृढ़ इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ने उन्हें राजनीति के शिखर पर पहुँचाया। वडनगर की गलियों की सादगी ने उनके स्वभाव में विनम्रता, साहस और सहानुभूति जैसे गुणों का संचार किया।अनोखी संवाद शैली और जन-केंद्रित शासनभारत के मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संवाद शैली, जमीनी सरोकार और जन-चेतना के साथ उनका जुड़ाव अद्वितीय है। उनकी बातों में सर्वधर्म समभाव के साथ हर व्यक्ति के लिए आदर झलकता है। लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री के रूप में उनका संवाद करोड़ों देशवासियों के मन में बसता है। “मन की बात” में उनका हर शब्द आमजन के दिलों को जोड़ने का सेतु साबित हुआ है। 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने सुशासन के संकल्प के साथ
“आम जन पहले” (People First) की संस्कृति को बढ़ावा दिया। संघ के एक साधारण प्रचारक से लेकर राष्ट्रीय नेता तक की यात्रा में उन्होंने नेतृत्व की हर चुनौती को स्वीकार किया।

विकसित भारत का संकल्प:
प्रमुख योजनाएं और सामाजिक अभियान
प्रधानमंत्री मोदी का सबसे बड़ा सपना एक विकसित और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करना है। उन्होंने ‘स्वच्छता ही सेवा’, ‘फिट इंडिया’, ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसे सामाजिक अभियानों को एक जनआंदोलन में बदल दिया। उनका संदेश है, “राष्ट्र प्रथम, सबका हित सर्वोपरि।”
डिजिटल इंडिया, स्वच्छ भारत मिशन, जनधन योजना, और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं ने भारतीय समाज को नई ऊर्जा दी है। इन योजनाओं के माध्यम से गरीब, वंचित और पिछड़े वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने का व्यापक प्रयास हुआ है। किसानों की आय दोगुनी करने के विजन के साथ उन्होंने प्रशासन को पारदर्शी और जवाबदेह बनाया, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँच सके और महात्मा गांधी के आदर्श “ग्राम स्वराज” की स्थापना हो सके। ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ के जरिए स्थानीय उद्योग और रोजगार को बढ़ावा देने का उनका प्रयास हर क्षेत्र में दिखता है।

विश्व पटल पर भारत का गौरव:

एक वैश्विक नेता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न सिर्फ भारत, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी भारतीयता का गौरव प्रस्तुत करते हैं। वे संयुक्त राष्ट्र, जी-20, ब्रिक्स, क्वाड, और एससीओ जैसे मंचों पर भारत की बात नए अंदाज और दृढ़ता से रखते हैं। 2014 के बाद से, भारत ने उनकी अगुवाई में विदेश नीति को एक नया स्वरूप दिया है। अमेरिका, रूस, जापान और दुबई समेत कई देशों के नेता उनके नेतृत्व के कायल हैं। ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मंत्र आज विश्वभर में चर्चित है। जलवायु संरक्षण, मानव कल्याण एवं तकनीकी नवाचार जैसी पहल उनके नेतृत्व की वैश्विक सोच का हिस्सा हैं।

एक दूरदर्शी नेता का प्रभाव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वर्ष केवल एक व्यक्ति की आयु नहीं, बल्कि एक राष्ट्र के सपनों और उपलब्धियों का प्रतिबिंब हैं। उनका नेतृत्व, दूरदृष्टि और सेवा की भावना ने भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। उनका प्रखर व्यक्तित्व, प्रभावशाली संवाद शैली और दूरदर्शी दृष्टिकोण भारत को एक समावेशी, आत्मनिर्भर और वैश्विक शक्ति के रूप में स्थापित कर रहा है। उनके नेतृत्व में हर भारतीय का सपना राष्ट्र की प्रगति के साथ जुड़कर एक नए युग की शुरुआत कर रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.