खनिज माफियाओं के कब्जे में विभाग – मंडला में खनिज संपदा की खुली लूट!

 

अवैध स्टोन क्रेशर धड़ल्ले से चालू, अफसर बने दर्शक – नागरिकों में भारी नाराज़गी

रेवाँचल टाईम्स – मंडला जिले में खनिज संपदा की लूट थमने का नाम नहीं ले रही। अवैध स्टोन क्रेशर नियम-कानून की धज्जियां उड़ाते हुए बेखौफ चल रहे हैं, और खनिज विभाग व प्रशासन केवल मूकदर्शक बने तमाशा देख रहे हैं।
समाचारों में बार-बार उजागर होने के बावजूद अब तक खनिज विभाग ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। न जांच शुरू हुई, न जिम्मेदारों पर गाज गिरी। नतीजा यह है कि माफियाओं के हौसले बुलंद हैं और प्राकृतिक संपदा की लूट जारी है।
नागरिकों का आरोप –

विभाग और प्रशासन की मिलीभगत से चल रहा है गोरखधंधा।
खनिज संपदा पर माफियाओं का कब्जा, कानून पूरी तरह ठप।
कार्रवाई न होने से जनता में आक्रोश, भरोसा डगमगाया।
जनता की स्पष्ट मांग है कि –
सभी अवैध स्टोन क्रेशरों की तत्काल जांच हो।
माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई कर जिम्मेदार अफसरों की जवाबदेही तय की जाए।
खनिज संपदा की लूट पर तुरंत रोक लगाई जाए।
सवाल साफ है – आखिर किसके संरक्षण में मंडला में माफियाओं का राज चल रहा है? खनिज विभाग कब जागेगा?

Leave A Reply

Your email address will not be published.