घुटास में आयोजित हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
रेवाँचल टाईम्स – मंडला में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के जन्मदिन पर शुरू हुआ सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से देश भर में चल रहा है । इसी क्रम में 19 सितंबर को जिला अध्यक्ष भाजपा प्रफुल्ल मिश्रा एवं स्वास्थ्य शिविर प्रभारी डॉक्टर विजय आनंद मरावी के निर्देशन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घुटास में निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया । भाजपा मण्डल अध्यक्ष घुटास अनूप सरोते, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घुटास के एम.ओ. डॉ. दिग्विजय मरावी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेंद्र राठौर घुटास मण्डल महामंत्री अजीत कुमार साहू,पूर्व मण्डल उपाध्यक्ष चमरा लाल साहू, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता सूरज ठाकुर, घुटास पंचायत सरपंच धीरेन्द्र कुम्हारे पिपरीरैयत . सरपंच बालकृष्ण मार्को, हेमराज मरावी, वीरेंद्र मरावी, दिलीप मरावी और घुटास क्षेत्र के ग्रामीण जनों के सहयोग से नेत्र परीक्षण निःशुल्क शिविर का सफल आयोजन हुआ। निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर के दौरान 50 से ज्यादा लोगों की आंखों की जांच की गई और 10 लोगों की आंखों में मोतियाबिंद चिन्हित कर उन्हें निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए देव जी नेत्रालय जबलपुर पहुंचाया गया। जहां उनकी सारी व्यवस्थाएं निःशुल्क की गई है मरीजों को 20 सितंबर को अस्पताल में जांच कर ऑपरेशन के बाद वापस घर छोड़ा जाएगा। इस अवसर पर स्वास्थ्य शिविर प्रभारी डॉ. विजय आनंद मरावी ने कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य मानव सेवा और मानव कल्याण है इसीलिए सरकार के द्वारा लगातार जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं । सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत हम सभी मानव सेवा के कार्य में लगे हुए हुए हैं ।