फरार इनामी आदतन अपराधी पुलिस की गिरफ्त में नैनपुर के अबैध कार्यों और पैसे वालों का बन बैठा था भगवान अब है पुलिस की गिरफ्त में

 

करोड़ों रुपए के ग़बन के अनेकों मामले हैं दर्ज। किसान को डरा धमकाकर लाखो रूपए वसूलने वाला आरोपी गिरफ्तार
नैनपुर पुलिस की कार्रवाई

रेवांचल टाईम्स – मंडला, इन दिनों मीडिया का अपना औजार बनाकर और उसकी आड़ में पुलिस प्रशासन जिला प्रशासन और अबैध कार्य करने वालो के बीच सेतु का कार्य करने वालो की बाढ़ सी आई है आये दिन अपने आप को पत्रकार बतलाकर अधिकारियों के बीच तालमेल बनाकर फिर धीर धीरे अपने निजी स्वार्थों के चलते अबैध कार्य करने वालो को अपनी अच्छी पकड़ और अच्छे संबध होने की बात करके शुद्व दलाली कर रहे है और ये आज मंडला नगर से लेकर तहसील स्तर तक एक मीडिया माईक आईडी लेकर घूम रहे है और अधिकारियों से बाईट लेने के चलते सम्बंध बनाकर अच्छी खासी अबैध कार्य करने वालो से वसूली की जा रहा है और धीरे धीरे अबैध कार्य जुआ सट्टा शराब गांजा ऐसे अनेकों कार्य करने वालो के साथ खड़े होकर अधिकारियों से उनकी वसूली उठा कर जिम्मेदारो तक पहुँचा रहे है और कहि उनके संबंध के नाम पर खुद अपनो जेब भर रहे हैं।
वही सूत्रों से जानकारी के अनुसार नैनपुर थाना क्षेत्र के सीताराम टोला निवासी किसान के द्वारा अपनी पैतृक जमीन के समतलीकरण कराने के लिए मुरम खनन किया गया। यहां किसान के द्वारा अनुमति अधिक मुरम खनन करने पर राजस्व के द्वारा प्रकरण बना दिया गया। इस प्रकरण को दबाने के लिए नैनपुर के तथाकथित पत्रकार के द्वारा किसान को डरा धमकाकर लाखो रूपए की एड लिया गया और धीरे धीरे कर करीब नौ लाख रूपए से अधिक की राशि अलग अलग किश्तो से लिया गया और लगातार रूपए की मांग की जाती रही है। पीडि़त किसान ने जिसकी शिकायत नैनपुर थाने में की है और शिकायत के बाद नैनपुर पुलिस के द्वारा आरोपी शंशाक उर्फ ओम चौरसिया निवासी नैनपुर के विरूद्व धारा 308 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। बताया गया है कि भीमसिंह नरवरे सीताराम टोला निवासी नैनपुर ने गत माह 7/8/2025 को पुलिस थाना नैनपुर में शिकायत दर्ज कराई थी ।कि खसरा नबंर 197/4/2 में करीब 7.5 एकड़ पैतृक कृषि भूमि है। उक्त भूमि को समतलीकरण के लिए मुरम खनन करने की अनुमति ली गई लेकिन राजस्व अधिकारियो के द्वारा अनुमति से अधिक खनन किए जाने का राजस्व प्रकरण बना दिया गया। इस प्रकरण की आड़ पर आरोपी शंशाक उर्फ ओम चौरसिया के द्वारा मुरम खनन के प्रकरण में करोड़ो का जुर्माना लगाए जाने का डर दिखाया और प्रकरण को दबाने के लिए रूपए की मांग की है। यह प्रकरण वर्ष 2022 में दर्ज किया गया था। पहले दो लाख रूपए की मांग की है कि अफसरो को देना होगा। इसके साथ मंडला के कुछ लोगो भी रूपए देने होगे। इसके बाद आरोपी के द्वारा लगातार रूपए अन्य माध्यम से लेता रहा है। वर्ष 2022 लेकर 2025 के बीच तक आरोपी के द्वारा 940000 रूपए वसूल कर लिए गए। आरोपी के द्वारा गत माह 7 अगस्त 2025 को फिर फोन कर दो लाख रूपए की मांग की गई। कहा गया है कि भोपाल जाना है। रूपए की जरूरत है। अब रूपए नहीं दिए जाने पर मुरम का प्रकरण उजागर कर दूंगा। इस तरह आरोपी के द्वारा पीडि़त किसान व उसके भाई को डरा कर धमकी देते हुए जबरन वसूली करता है। पीडि़त किसान की शिकायत पर आरोपी आरोपी शंशाक उर्फ ओम चौरसिया निवासी नैनपुर के विरूद्व धारा 308 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। एफआईआर होने के बाद आरोपी लगातार फरार रहा है। पुलिस के द्वारा गत दिवस आरोपी को भोपाल से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के द्वारा आरोपी को न्यायालय पेश किया गया है।किसान को डरा धमकाकर लाखो रूपए वसूलने वाला आरोपी गिरफ्तार किया गया है।

नैनपुर के पैसे वालों का भगवान हुआ गिरफ्तार

वही जानकारों की माने तो नैनपुर में अवैध कामों का अंबार है। और सारे कामों में नैनपुर अवैद्य कामों में करोड़ों की कमाई भी हो रही हैं जिसकी जानकारी पुलिस प्रशासन और स्थानीय प्रशासन को है और उनके दलाल भी नैनपुर में सक्रिय है जो अबैध कार्यो को बैध बता कर मोटी राशि हप्ता महीना वसूली कर के जिम्मेदार प्रशासनिक अमला को समय समय में अपनी दलाली काट कर पहुँचाई जा रही हैं और उनको संरक्षण करने के लिये कोई तो होना भी चाहिए यही ये वही शक्श है। जो नैनपुर के पैसे वालो का और अपने आप को भगवान समझकर उनके अवैध कामों में संरक्षण देकर काले कारोबार को चला रहे है। जैसे ही नैनपुर पुलिस ने पैसे वालो का भगवान गिरफ्तार हुआ तो पैसे वालो और अवैध काम वालों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। खैर जो भी है। क्या लाखों की वसूली बाज और अपने आप को पत्रकार बताने वाले यूट्यूबर चैनल के सहारे मंडला जिले के अधिकारियों को भी जेब में रखने की बात करता है। जिससे साफ होता है। क्या ऐसे लोग जो जिला प्रशासन और अवैध कार्य करने वालो से वसूलीबाजो से वसूली करवा कर उन्हें संरक्षण दिया जाता है। क्या जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ऐसे लोगो पर कोई बड़ी कार्यवाही करेगा या एक फिर आवेदक को डरा धमाका कर मामले को शांत कर दिया जाएगा

इनका कहना है कि..
ओम उर्फ शशांक चौरसिया के द्वारा मुझे डरा धमाका 9 लाख रुपए ले लिया गया है। उसके बाद भी उसके द्वारा लगातार मुझ से पैसे की मांग कर रहा है। और पैसे नहीं देने पर सोशल मीडिया और सामाजिक स्तर पर बदनाम करने की खुली धमकी देता है हम परेशान हो चुके थे मीडिया की आड़ में शुद्ध ब्लैक मेलिग का काम करता था हम उससे तंग आकर नैनपुर थाने में शिकायत दी हैं।
अर्जुन सिंह नरवरे
नैनपुर मंडला

Leave A Reply

Your email address will not be published.