एनएसएस के छात्र-छात्राओं ने सफाई अभियान चलाया – “सेवा पखवाड़ा के तहत हमारा परिसर हमारा अभिमान” – प्राचार्य कल्पना नामदेव के मार्गदर्शन में

रेवांचल टाईम्स – मंडला, सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत अपर आयुक्त जनजाति कार्य विभाग मध्य प्रदेश के निर्देशन में श्रमदान अभियान से शिक्षण संस्थानों एवं छात्रावासों में परिसर की साफ सफाई के अंतर्गत शासकीय जगन्नाथ उत्कृष्ट विद्यालय मंडला के प्रांगण की साफ सफाई राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र- छात्राओं के साथ विद्यालय स्टाफ द्वारा की गईं l इस अभियान में विद्यालय परिवार से प्रभारी श्रीमती रीता पाठक, सुश्री मुक्तl खाखा, वंदना श्रीवास्तव, सुजाता शर्मा, आर के हरदहा, शैलेश जयसवाल, नरेश ठाकुर, विपिन लखेरा, दीपक नगौत्रा ने बच्चों का मार्गदर्शन किया l इस दौरान कचरा, पेड़ों से गिरे सूखे पत्ते, प्लास्टिक और कागज के टुकड़ों को झाड़ू से एकत्र कर डस्टबिन में डाला गया l सफाई अभियान के अंत में शिक्षक शैलेश जयसवाल द्वारा बच्चों को अपने घरों के आसपास प्रतिदिन थोड़ा समय निकाल कर सफाई करने एवं साबुन से हाथ धोने की सलाह दी गई l एनएसएस प्रभारी प्रवीण अग्रवाल द्वारा सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर 2025 से 2 अक्टूबर 2025 तक होने वाली दैनिक गतिविधियों की जानकारी दी गई और सभी क्रियाकलापों में बच्चों को पढ़ाई के अलावा प्रतिदिन अंत के कालखंडों में थोड़ा समय निकालकर शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया गया l इस दौरान इस अभियान में सभी बच्चों ने बड़े ही उत्साह के साथ विद्यालय परिसर की साफ सफाई की l एनएसएस की छात्रा लक्ष्मी पटेल द्वारा व्यक्तिगत साफ सफाई एवं स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए सभी से अपील की गईं l

Leave A Reply

Your email address will not be published.