बिछिया पुलिस थाने में ट्रैक्टर ट्रॉली रेत से भरी हुई पुलिस द्वारा की गई जप्त

रेवाँचल टाईम्स- मंडला, जिले के थाना बिछिया में दिनांक 19 /9 /2025 को अपराध विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना मिली सूचना पर मुखबिर को तलब कर गवाहन हमारा स्टाफ टीम – Ti भीष्म तिवारी जी,202 रतन करचाम, Hc 490 उगेश कुमार सरोते, C 629 के द्वाराके मौके पर जाकर देख तो सिझौरा नहर के पास से एक ट्रैक्टर रेत से भरा हुआ ट्राली स्पीड से लेकर जा रहा था ट्रैक्टर को हाथ देकर रोक कर ट्रैक्टर चालक को रेत से भरे हुए ट्रैक्टर के संबंध में एवं नाम पता पूछताछ किया जो अपना नाम प्रदीप उइके , पिता प्यारे सिंह उइके उम्र 24 वर्ष निवासी-सिझौरा ,थाना बिछिया, जिला -मंडला का होना बताया । व ट्रैक्टर के वेध दस्तावेज मांगने पर अवेध रेत के संबंध में दस्तावेज मांगे जो कोई दस्तावेज नहीं दिया ट्रैक्टर ट्राली में नंबर प्लेट भी अंकित नहीं था ट्रैक्टर के नंबर पूछताछ करने पर जानकारी नहीं होना बताया। ट्रैक्टर चालक का कृत्य धारा -303(2)भा• न्याय सहिता 4/21 गौण खनिज अधिनियम का पाए जाने से समक्ष, ट्रैक्टर ट्राली से भारी रेत करीबन 108 फुट (3 घन मीटर) कीमत 3000 रुपये, महिंद्रा B275DI इंजन रंग लाल को आज दिनांक 19/ 9/ 2025 के सुबह 06: 47 बजे विधिवत जप्त कर थाना लाया जप्तशुदा ट्रैक्टर मय रेत से भरी ट्राली कागजात की जानकारी लेने उपरांत आरोपी ट्रैक्टर चालक प्रदीप उइके पिता प्यार सिह उइके उम्र 24 वर्ष निवासी सिझौरा थाना बिछिया का अभीरक्षा पत्रक तैयार कर न्यायालय उपस्थित नोटिस दिया, आरोपी के विरुद्ध धारा सदर का अपराध प पंजीबद कर विवेचना में लिया गया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.