पार्किग निर्माण स्थल पर भरा पानी, खाई से उठ रही दुर्गन्ध
अतिक्रमण के चलते सड़ाध मार रहा पानी की निकासी नहीं, दुकानदार फेंक रहे कचरा
रेवाँचल टाईम्स – मंडला, जिले की नगर पालिका परिषद के भी अजब ग़ज़ब खेल चल रहें है, जहाँ निर्माण कार्यो में लापरवाही और मनमानी की जा रही हैं मनमाने तरीक़े से लोगों को अनुमतिया दी जा रही हैं भ्रष्टाचार चरम सीमा पार किया जा रहा है और नगर पालिका अध्यक्ष और मुख्य नगर पालिका की मनमानी की चर्चा पूरे नगर में चल रही हैं निगम विरुद्ध कार्य लगातार जारी हैं सभी नियम दर किनार करते हुए कॉम्लेक्स में बनी दुकानों की दीवार तोड़ी जा रही हैं और दो दुकानों को एक किया जा रही हैं और रसूखदारों को खुली छूट दे रखी है जगह जगह सरकारी भूमि में अबेध कब्ज़ा तेजी से जारी हैं और अपने चहेतों ठेकेदारों को कार्य दिया जा रहा हैं,
वही करीब एक दशक के बाद नगर के कमानिया गेट के किनारे से गुजरी खाई पर नगर पालिका मंडला के द्वारा पर्किग स्थल का निर्माण कराया जा रहा है। बारिश के चलते निर्माण स्थल खाई पर पानी भरा हुआ है। खाई से पानी निकासी नहीं होने से दुर्गन्ध उठ रही है। खाई में आगे कब्जा कर अस्थाई निर्माण कर लिए गया है। इसके चलते निर्माण कार्य बंद है। आमजनो का कहना है कि खाई से कब्जा हटाया जाए। इसके बाद खाई पर निर्माण कार्य किया जाए। बताया गया है कि कमानिया गेट के किनारे की यह खाई पहले जल संसाधन विभाग के अधीन रही है। इसके चलते खाई पर बाजार का कचरा फेंका जाता रहा है। यहां तक बारिश का पानी के अलावा घरो से निकलने वाला सीवरेज भी यही पर जमा होता रहा है। खाई की साफ सफाई के लिए नगर पालिका के द्वारा पहले भी काम किया गया है लेकिन लाखो रूपए खर्च करने के बाद खाई को कचरा बनने से नगर पालिका नहीं रोक सकी। नगर में पार्किग स्थल की कमी को लेकर खाई पर स्लैब कर व्यवस्था बनाई जा रही है।
करीब सात करोड़ रूपए
लंबे इंतजार के बाद खाई पर पार्किग व्यवस्था बनाई जा रही है। दो मंजिला पार्किग में सैंकड़ो वाहनो के खड़े करने के इंतजाम होगा। इसके लिए नगर पालिका मंंडला के द्वारा नगरीय अधोसरंचना मद से करीब सात करोड़ रूपए खर्च ेिकए जा रहे है। बारिश के पहले ही ठेका कंपनी के द्वारा निर्माण कार्य शुरू किया गया है। यहां बैस बीम का निर्माण हो गया है लेकिन बारिश का पानी भर जाने के कारण काम बंद कर दिया गया है। अब बारिश का सीजन खत्म होने के बाद ठेका कंपनी के द्वारा पानी की निकासी कर निर्माण शुरू किया जाएगा।
कब्जा के चलते पानी निकासी नहीं
खाई में लोगो ने मनमाना निर्माण कर लिया है। पूर्व के ओर लोगो ने अतिक्रमण कर लिया गया है और पश्चिम दिशा में खाई पर ही अस्थाई निर्माण कर कब्जा कर लिया है। मध्य में खाई पर पार्किग निर्माण कार्य किया जा रहा है। निर्माण स्थल पर पानी भरा हुआ है जो अब सड़ाध मार रहा है। त्यौहारी सीजन में लोगो को सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है। आसपास कचरा का ढेर लगा हुआ है। यहां पर बाजार का पूरा कचरा दुकानदारो के द्वारा फेंका जा रहा है। इसको लेकर नगर पालिका का कोई ध्यान नहीं है।
हॉकर जोन दुर्दशा का शिकार
खाई पर पार्किग स्थल निर्माण होने के बाद करीब 32 लाख की लागत से बना हॉकर जोन दुर्दशा का शिकार हो गया है। हॉकर जोन पर लोग कचरा फेंक रहे है। यहां दुकानदार गंदगी फैला रहे है। निर्माण कार्य के चलते हॉकर जोन की बाऊड्रीबॉल भी गिर कर खाई में समा गई है। इसको लेकर ठेकेदार पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब हॉकर जोन खतरनाक हो गया है। इसको लेकर भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।