पिंडरई नगर में मां दक्षिणेश्वर महाकाली का भव्य दरबार नवरात्रि पर्व पर आस्था और उल्लास का संगम

रेवांचल टाईम्स – मंडला, जिले के ग्राम पिंडरई नगर नवरात्रि के पावन अवसर पर पिंडरई नगर में विराजी मां दक्षिणेश्वर महाकाली का दरबार श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना हुआ है। मां महाकाली का दिव्य और अलौकिक स्वरूप दूर-दराज़ से आए भक्तों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। श्रद्धालुओं का कहना है कि मां के पूजन-दर्शन से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और मां सौभाग्य प्रदान करती हैं।

पंचमी पर महाआरती एवं आरती प्रतियोगिता
नवरात्रि पर्व की पंचमी तिथि पर मां आदि शक्ति दुर्गोत्सव समिति द्वारा भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। इसी अवसर पर आरती प्रतियोगिता रखी गई, जिसमें सबसे सुंदर आरती की झांकी को इनाम देकर सम्मानित किया गया।

गरबा महोत्सव से गूंजा नगर
समिति द्वारा गरबा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। महिलाओं और पुरुषों ने अलग-अलग समूह बनाकर पारंपरिक गरबा नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा । नगर का वातावरण देवी भक्ति और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर हो उठा है।

1 अक्टूबर को भव्य जगराता
आयोजन समिति ने जानकारी दी कि दिनांक 1 अक्टूबर को महाकौशल की प्रसिद्ध गायिका राधिका रघुवंशी द्वारा भव्य जागरण (जगराते) का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक एवं सांसद के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने की संभावना है।

2 अक्टूबर को जादूगर का विशेष कार्यक्रम
नवरात्रि उत्सव की श्रृंखला में मनोरंजन और कौतुक से भरपूर कार्यक्रम भी शामिल किए गए हैं। दिनांक 2 अक्टूबर को प्रसिद्ध जादूगर का रोमांचक शो आयोजित किया जाएगा। समिति के अनुसार यह कार्यक्रम बच्चों और युवाओं के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेगा। आयोजन स्थल पर जादूगर की अद्भुत प्रस्तुतियों से पूरा नगर मंत्रमुग्ध होने वाला है।

मां महाकाली का दरबार
श्रद्धा का केंद्र,
आस्था का प्रतीक,
संस्कृति का भव्य संगम।

Leave A Reply

Your email address will not be published.