शरद पूर्णिमा सोमवार को, इस दिन ‘इन’ विशेष वस्तुओं के दान से बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, धन ही धन!

21

Sharad Purnima 2025: पूर्णिमा तिथि का सनातन धर्म में विशेष महत्व है। खासतौर पर, आश्विन माह में पड़ने वाली पूर्णिमा यानी शरद पूर्णिमा का। इस साल यह पूर्णिमा 6 अक्टूबर को मनाया जाएगा। जिसे शरद पूर्णिमा और कोजागरी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। यह पावन एवं शुभ तिथि जगत के संचालक भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और चंद्र देव की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित है।

ज्योतिषयों के अनुसार, इस दिन पूजा-पाठ और दान करने से सुख-समृद्धि बढ़ती है और जीवन से दरिद्रता दूर होती है। ऐसे में आइए जानते हैं इस दिन किन चीजों का दान करना चाहिए।

शरद पूर्णिमा पर करें इन चीजों का दान:

करें चावल का दान

शरद पूर्णिमा के दिन चावल का दान करने की मान्यता है। इस दिन इस चीज दान करना बड़ा शुभ होता है। चावल शुद्धता और संतोष का प्रतीक है। शरद पूर्णिमा पर चावल दान करने से घर में शांति बनी रहती है और परिवार की समृद्धि बढ़ती है।

करें खीर का दान

कहा जाता है कि,शरद पूर्णिमा के दिन चावल दान करने के अलावा खीर का दान करना भी बड़ा शुभ होता है। घर में बनाई गई खीर को दान करना विशेष पुण्यदायी है। इससे दरिद्रता समाप्त होती है, धन-धान्य में वृद्धि होती है और मनचाही इच्छाओं की पूर्ति होती है।

करें दीपदान

इस दिन दीपक जलाकर नदी या सरोवर में प्रवाहित करना बहुत शुभ होता है। ऐसा माना जाता है कि दीपदान से जीवन के अंधकार दूर होते हैं और घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

करें गुड़ का दान

गुड़ दान करने से जीवन में मिठास आती है और रिश्तों में प्रेम बना रहता है। यह दान आर्थिक स्थिति को भी मजबूत करने वाला माना जाता है।

इन मंत्रों का करें जाप

ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः

इस मंत्र का जाप शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा को देखते हुए करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन में समृद्धि आती है।

ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धन धान्याधिपतये

इस मंत्र के जाप से मां लक्ष्मी के साथ कुबेर देवता भी प्रसन्न होते हैं। इसका प्रभाव घर में धन और सुख-समृद्धि बढ़ाने वाला होता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.