रेवांचल टाइम्स की खबर का हुआ असर ग्राम वासी हुए एकजुट और ग्राम पंचायत में हुए निर्माण कार्यो की मांगी जानकारी और की गई शिकायत में की जाच ..

रेवांचल टाइम्स -मंडला, जिले के तहसील मुख्यालय घुघरी की ग्राम पंचायत परसवाह में हुए सरकारी राशि और निर्माण कार्यों में हुए भ्रष्टाचार गबन गुणवत्ता हीन कार्यों की प्रमुखता से दैनिक रेवांचल टाईम्स में खबर प्रकाशन की गई जहां पर ग्राम के जागरूक नागरिकों के द्वारा प्रकाशित खबरों को संज्ञान में लेते हुए ग्राम पंचायत से जानकारी माँग की गई साथ ही लिखित शिकायत करते हुए हुए भ्रष्टाचार की जाच की माँग की है,
वही सूत्री से प्राप्त जानकारी के अनुसार समाचार पत्र में फर्जी बिलों को लेकर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई थी जिसको ग्राम वासियों के द्वारा संज्ञान लिया गया और ग्राम वासी एकजुट होकर आज ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए तीन वर्षों के आय व्यय और 15वां वित्त एवं 5वां वित्त की जानकारी मांगी गई है एवं सरपंच सचिव पर अभद्र व्यवहार करने की भी शिकायत की गई है
वही जन्म प्रमाणपत्र के लिए सचिव के द्वारा तीन से चार हजार रुपए वसूलने की भी शिकायत ग्रामीण जनों ने की है ।
एक सप्ताह का दिया गया समय ताकि जांच करके जानकारी दी जाये नहीं तो अनशन करने पर मजबूर होंगे..
वही अब देखना यह है कि शिकायत पर जांच होगी और कार्रवाई होती है या फिर ये भी शिकायत अन्य शिकायतों की तरह रद्दी बनकर फाइलों में दबकर रह जायेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.