दैनिक रेवांचल टाइम्स- मंडला बाघ की खाल व अन्य अवशेष के साथ 7 आरोपी गिरफ्तार

रेवाँचल टाईम्स – मंडला, जिले के थाना बिछिया में दिनांक 25 /10/ 2025 को मुखबिर की सूचना में बिछिया- डिंडोरी रोड तिराहा पर वन परिक्षेत्र बिछिया एवं कान्हा टाईगर रिजर्व की संयुक्त टीम द्वारा खेराबंदी कर दो संदीगधो को पकड़ा गया। जिनके पास से वन्य जीव बाघ की खाल बरामद हुई पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम मिस्तर वट्टी एवं गोविंद वट्टी निवासी भीमपुर बताया। वन अपराध प्रकरण दर्ज कर जपती की कार्यवाही की गई विवेचना के दौरान 7 अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता पाई गई । दिनांक 26 एवं 27.10.2025 को प्रकरण में संलिप्त अन्य व्यक्तियों का गिरफ्तार किया गया तथा उनकी निशानदेही पर वन्य प्राणी बाघ की अन्य अवशेष हड्डियां ,बाल ,नाखून ,प्रयुक्त हथियार कुल्हाड़ी फरसा तार आदि को जप्त किया गया। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों मिस्तर वट्टी गोविंद वट्टी एवं अन्य 7अभियुक्तो को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। प्रकरण की जांच एवं विवेचना जारी है।
