तिलक मार्केट में भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर खाक
दैनिक रेवांचल टाईम्स | छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा नगर के तिलक मार्केट में बीती रात अचानक भीषण आग लगने की घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार मार्केट में संचालित एक हार्डवेयर दुकान में शॉर्ट सर्किट के चलते आग भड़क उठी।
आग लगते ही आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
हालांकि तब तक दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो चुका था। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार आग का कारण विद्युत शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, लेकिन प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि की खबर नहीं है, लेकिन व्यापारियों में घटना को लेकर दहशत का माहौल बना हुआ है।