दैनिक रेवांचल टाईम्स – मंडला, जिले मे अवैध शराब क्रय विक्रय के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई जारी है। पुलिस अधीक्षक मंडला के निर्देशन में थाना निवास पुलिस द्वारा पूर्व में आबकारी एक्ट में दर्ज अपराध के फरार आरोपियों की तलाश लगातार की जा रही थी।
वही उक्त प्रकरण में दिनांक 26/06/2025 को एक महिंद्रा SUV कार (DL12-CA-2992) और 10 पेटी अंग्रेजी शराब जप्त की गई थी जिसमें आरोपी मौके से फरार हो गए थे। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा इनाम भी घोषित किया गया रहा।
विवेचना के दौरान पुलिस ने मुखबिर तंत्र के माध्यम से संलिप्त आरोपियों को पहचान कर दिनांक 27/03/2026 को
देवेन्द्र झारिया (निवासी सरसवाही, थाना निवास) एवं सोनेलाल उर्फ सोनू पटेल (निवासी बल्हवाड़ा, थाना बरेला,जिला जबलपुर) को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया।
प्रकरण में अन्य आरोपी गोपाल सोनकर (निवासी बरेला) एवं आदर्श दुबे उर्फ आदी (निवासी जमुनिया) अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। जांच में यह भी पता चला है कि आरोपियों के विरुद्ध जबलपुर जिले के विभिन्न थानों में पूर्व से भी अपराध पंजीबद्ध हैं।