ग्रामीणों की मदद से बजाग पुलिस ने पकड़ी 115 लीटर अवैध शराब की खेप

 

रेवाँचल टाईम्स – बजाग नशे के सौदागरों द्वारा अवैध रूप से शराब की लगातार तस्करी कर क्षेत्र के कई हिस्सों में शराब की खेप पहुंचाई जा रही है इसी कड़ी में पुलिस को सूचना मिली कि अवैध शराब आपूर्ति के धंधे में लिप्त कुछ लोगों द्वारा शराब की एक बड़ी खेप नगर के रास्ते परिवहन कर ले जाई जा रही है पुलिस ने कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर एक बिना नंबर की बोलेरो वाहन से शराब का जखीरा बरामद किया है जिसमें विभिन्न ब्रांडो की 11 पेटी शराब को पुलिस ने जब्त किया है शराब ले जा रहे वाहन के चालक सहित सवार लोग वाहन खड़ा कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने लगभग 115 .68 लीटर शराब बरामद की है पुलिस गवाहों के समक्ष पंचनामा तैयार कर मामले की विवेचना कर रही है मिली जानकारी के अनुसार नगर के परडिया डोंगरी में कुछ नवयुवकों ने अवैध शराब के परिवहन का संदेह होने पर एक बिना नंबर के बोलेरो वाहन को रोकने का प्रयास किया।परंतु वाहन चालक ने वाहन को नहीं रोका और एक पगडंडी रास्ते की तरफ वाहन ले गए और उसमें सवार लोग भाग निकले। मामले की सूचना पुलिस को दी गई ।पुलिस ने घेराबंदी करते हुए वाहन की तलाशी ली जिसमें बड़ी मात्रा में शराब की बोतले पाई गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह सात बजे सूचना मिली कि एक सफेद कार में अवैध ढंग से अंग्रेजी शराब का परिवहन किया जा रहा है चीर घर के समीप बोलेरो गाड़ी की सीट के पीछे बड़ी मात्रा में दर्जनों शराब की पेटियां रखी मिली। पुलिस अधीक्षक तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक , व एस डी ओ पी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शिवलाल मरकाम के नेतृत्व में अवैध शराब जब्ती की कार्यवाही की गई। मामले की विवेचना करते हुए अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है पूरी कार्यवाही में कृष्णपाल सिंह पेड्रो, शिवा पटेल,गोविंद मार्को,लालबहादुर परस्ते,आकाश अहिरवार,शशि मरावी सहित पुलिस अमला मौजूद रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.