पटवारी को खोज रहे किसान
रेवांचल टाईम्स – मंडला, मध्य प्रदेश के मंडला जिले में राजस्व विभाग मनमानी पर उतारू हो गया है ढेर सारी जाकर से संबंधित समस्याओं का निराकरण इस जिले में नहीं किया जा रहा है आज भी अनेक ऐसी समस्याएं हैं जिसकी वजह से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है इस विभाग के पटवारी मुख्यालय में नहीं रह रहे हैं अधिकांश पटवारी मुख्यालय से गायब रहते हैं जानकारी मिल रही है कि मंडला जिले की तहसील नैनपुर के ग्राम परसवाड़ा में पदस्थ पटवारी का पता नहीं चल रहा है पटवारी मुख्यालय में नहीं रह रही है कोई महिला पटवारी की पद स्थापना यहां पर की गई है पटवारी कब परसवाड़ा में जनसंपर्क करेगी और राजस्व संबंधी समस्याओं का निराकरण करेगी नागरिक सवाल कर रहे हैं जन अपेक्षा है पटवारी को यहां पर तत्काल काम पर लगाया जाए और मुख्यालय में रहने की निर्देश जारी किए जाएं।