पथ विक्रेताओं के लिए 2 दिसंबर तक पुनर्गठित पीएम स्वनिधि योजना

रेवाँचल टाईम्स – मंडला, 7 नवंबर 2025 नगरीय निकाय के सभी पथ विक्रेताओं के लिए भारत सरकार के निर्देशानुसार 3 नवम्बर से 2 दिसंबर तक पुनर्गठित पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत स्वनिधि से संकल्प अभियान क्रियान्वित है।
नगरपालिका क्षेत्र के सभी पथ विक्रेताओं/स्ट्रीट वेंडर्स (जैसे- सब्जी, फल, जूता-चप्पल, चाट-फुलकी, चाय-नास्ता, फास्टफूड, कपड़ा व्यवसाय, मनिहारी सामग्री, चश्मा बेल्ट, पूजापाठ के सामान, झाडू-टोकना, मटके, मिटट्टी /लकड़ी के खिलौने, सड़क में व्यवसाय करने वाले केशशिल्पी एवं दर्जी, पंचर बनाने वाले, मोची, फूलमाला बेचने वाले, रेहड़ी पटरी वाले इत्यादि) जिनके पास नगरपालिका का पंजीयन नहीं है उन पथ विक्रेताओं का पंजीयन एवं नवीनीकरण नगरपालिका द्वारा किया जा रहा है। जो पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत लोन लेना चाहते हैं लोन का आवेदन कार्यालय में कर सकते हैं। जिसमें प्रथम चरण में 15 हजार रूपए किया गया है, द्वितीय चरण 25 हजार रूपए किया गया है एवं तृतीय चरण 50 हजार रूपए का लोन बैंक द्वारा दिया जा रहा है।
आवश्यक दस्तावेजों में आधार कार्ड, बैंक पासबुक, आधार से लिंक मोबाइल नंबर, स्वयं की पासपोर्ट साइज़ 2 फोटो, कार्यस्थल/व्यवसाय की फोटो, पैन कार्ड (ऑप्शनल), पथ विक्रेता कार्ड, समग्र आईडी, अधिक जानकारी के लिए कार्यालय नगरपालिका परिषद्, शाखा- शहरी आजीविका मिशन मंडला में संपर्क कर सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.