तहसील अमरवाड़ा के ग्राम उमरिया में मनाया गया शिक्षक विदाई सह-सम्मान समारोह

रेवांचल टाईम्स – अमरवाड़ा विधानसभा के ग्राम शासकीय प्राथमिक शाला उमरिया में पदस्थ सहायक शिक्षक श्री राम प्रसाद उसरेठे सेन जिन्होंने अपने अथक परिश्रम समर्पण का योगदान अपने 40 वर्षों के कार्यकाल में दिया ।
जिस उपलक्ष पर शासकीय हाई स्कूल उमरिया में शिक्षक के सेवानिवृत्ति होने पर मां सरस्वती का आवाहन कर उनका सम्मान शाल एवं श्रीफल देकर सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक शिक्षिकाओं ने नम आंखों से विदाई दी एवं उनके जीवन के इस नए अध्याय का अभिनंदन किया जिस उपलक्ष पर ग्राम उमरिया हाई स्कूल के
प्राचार्य एच एस शुक्ला
माननीय शिक्षक गण राजकुमार डेहरिया श्रीमती गौरा ऊईके सुनील कुमार सूर्यवंशी बलराम धुर्वे आनंद सूर्यवंशी मनोज वर्मा अनिल डेहरिया ग्राम पंचायत सरपंच श्री मनिल नागवंशी एवं नौवीं दसवीं के समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित थे । वही प्रदेश के प्रवक्ता सेन शक्ति महा संगठन शरद सेन ने बताया कि इन्होंने अपने जीवन में एक जिम्मेदारी एवं परिवार की तरह स्कूल को समझा और उन्होंने मेहनत की और समय से स्कूल जाना और समय से आना और सेन समाज के लिए गौरव की बात की इन्होंने 40 वर्ष सहायक शिक्षक रहते हुए उनके पढ़ाई हुए बच्चे कई सरकारी नौकरी में और कोई बिजनेस कर रहे हैं इनका उल्लेख किया जाए तो शिक्षा जगत में अलग है।