मंडला पुलिस थाना कोतवाली ने किया चोरी की मोटरसाइकिल गिरोह का पर्दाफाश

त्योहारों एवं विसर्जन के दौरान चोरी हुईं 07 मोटर साइकिल जप्त

रेवांचल टाईम्स – मंडला, पुलिस अधीक्षक मंडला रजत सकलेचा के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा चोरी की मोटर सायकिल गैंग का सफलतापूर्वक खुलासा किया गया है।

दिनांक 10.11.2025 को मुखबिर सूचना पर थाना कोतवाली पुलिस द्वारा संदिग्धो को पकड़ा गया। सख्ती से पूछताछ में आरोपियों ने मंडला एवं आसपास के क्षेत्रों से मोटर सायकिलें चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 07 चोरी की मोटर साइकिलें बरामद कीं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत ₹3,50,000/- है।
आरोपी
1. ऋषि यादव पुत्र महेन्द्र यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी तिलक वार्ड, मंडला
2. ईशान खान पुत्र रज्जाक खान, उम्र 21 वर्ष, निवासी तिलक वार्ड, मंडला
3. फरदीन खान पुत्र अहसान खान, उम्र 23 वर्ष, निवासी जेल घाट, मंडला
बरामद 07 मोटर साइकिलें
1. हीरो ग्लैमर MP51 MF 9043
2. हीरो स्प्लेंडर MP51 MC 7286
3. हीरो सीडी डिलक्स MP51 MH 5036
4. होंडा शाइन MP22 MN 0366
5. हीरो एचएफ डिलक्स MP20 MY 1086
6. हीरो फैशन प्रो MP51 MF 8147
7. हीरो स्प्लेंडर MP51 ZA 8847
जप्ति का कुल मूल्य: लगभग ₹3,50,000/-

Leave A Reply

Your email address will not be published.