भाजपा नेता और जनपद उपाध्यक्ष निवास पर लगे गंभीर आरोप शादी के नाम पर लगातार दो वर्षों तक करता रहा रेप…

630

 

रेवांचल टाईम्स – मंडला, आदिवासी बाहुल्य जिले मंडला जिले के निवास जनपद क्षेत्र में बीजेपी नेता और जनपद उपाध्यक्ष घनश्याम सूर्यवंशी पर दुष्कर्म करने के गंभीर आरोप लगा है। वही बीजाडांडी थाने में पीड़िता ने सूर्यवंशी पर शादी का झांसा देकर करीब दो साल तक दुष्कर्म करने की शिकायत की है। पुलिस ने जांच में शिकायत को सही पाया, जिसके बाद पुलिस ने भाजपा नेता घनश्याम सूर्यवंशी के विरुद्ध धारा 376, 376/2n और 506 के तहत मामला दर्ज किया है।
औऱ दो साल की मासूम से दरिंदगी: पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, चीखें सुनकर पहुंची मां तो उड़े होश

वही पीड़ित महिला ने शिकायत में बताया है कि भाजपा नेता घनश्याम सूर्यवंशी से उसकी जान-पहचान थी। पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने पहले उसे नौकरी दिलाने की पेशकश की थी। दोनों के बीच बातचीत और मुलाकात होती रही। आरोपी घनश्याम सूर्यवंशी ने पीड़िता को शादी करने का प्रस्ताव भी दिया। जिसके बाद दोनों के बीच मुलाकात और बातचीत बहुत ज्यादा बढ़ गई।
वही पीड़िता ने शिकायत में बताया है कि मार्च 2022 को आरोपी पीड़िता के घर पहुंचा। उस दिन पीड़िता की मां घर में नहीं थी। इस दौरान आरोपी ने जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और शादी का वादा कर चला गया। आरोपी ने शादी का वादा किया था, इसलिए पीड़िता ने मां को यह बात नहीं बताई थी। उसके बाद लगातार दो साल से शादी का झांसा देकर आरोपी शारीरिक संबंध बनाता रहा। जिससे वह 8 माह की गर्भवती हो गई। जब महिला ने शादी करने की बात कही तो उसने जान से मारने की धमकी दी और अब शादी से इंकार कर रहा है। जिसके बाद महिला ने पुलिस में मामले की शिकायत की।

वही जानकारी के अनुसार इस मामले में पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने कहा कि पीड़िता ने घनश्याम सूर्यवंशी पर दुराचार करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध धारा 376 के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि घनश्याम सूर्यवंशी पर पूर्व से ही बीजाडांडी और बरेला थाने में आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

instagram 1
Leave A Reply

Your email address will not be published.