विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत बाईक रैली का हुआ आयोजन
दैनिक रेवाँचल टाईम्स – डिंडौरी मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती शशिकांता वैश्य, के निर्देशन एवं न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरणश्री आशीष कुमार केशरवानी के मार्गदर्शन में दिनांक 09 नवंबर 2025 से 14 नवंबर 2025 तक न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह अंतर्गत आज दिनांक 14 नवंबर 2025 को बाईक रैली कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायाधीश श्री एम.एल.राठौर, तृतीय जिला न्यायाधीश श्री कमलेश सोनी एवं प्रथम जिला न्यायाधीश श्री रविंद्र गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर बाईक रैली का शुभारंभ किया गया। जिसमें पैरालीगल वालेंटियर्स, लीगल एड डिफेंस काउंसिल/पैनल अधिवक्ता तथा न्यायालयीन/विभागीय अधिकारी, पुलिस कर्मचारीगण, एवं कर्मचारीगण तथा एनजीओ एवं स्वयसेवी संगठन सम्मिलित होकर बाईक रैली को नगर भम्रण हेतु रवाना किया गया। उक्त बाईक रैली नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए पुनः जिला न्यायालय परिषर में समाप्त हुई। उक्त बाईक रैली में भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
आयोजित कार्यक्रम में सचिव/न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री आशीष कुमार केशरवानी ने बताया कि म.प्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार पूरे प्रदेश के प्रत्येक जिले में न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह दिनांक 09 नवंबर 2025 से 14 नवंबर 2025 तक मनाया गया है, जिसका समापन आज दिनांक 14नवंबर 2025 को बाईक रैली के माध्यम से किया गया।
आयोजित कार्यक्रम में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्री आर.पी सिंह, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्रीमति कमला उईके, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्री उत्कर्षराज सोनी, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सुश्री रिया डहेरिया, यातायात प्रभारी श्री सुभाष उईके, न्यायालयीन कर्मचारीगण, लीगल एड डिफेंस काउंसिल टीम, पैनल लायर्स, पैरालीगल वालेंटियर्स व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
साथ ही बाल दिवस के अवसर पर केन्द्रीय विद्यालय, सरस्वती शिशु मंदिर, सेंट ऐंजल, कन्या अंग्रेजी छात्रावास एवं मदर टेरेसा स्कूल में स्टोरी टेलिंग, निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला, रोल प्ले, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें न्यायाधीश/सचिव श्री आशीष कुमार केशरवानी उपस्थित रहे एवं निरीक्षण किया। इस मौके पर विभिन्न विद्यालयों में आयोजित बाल मेले के दौरान भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया।