राष्ट्रहित में करेंगे काम,फसल कर लेंगे पूरा दाम

21

रेवांचल टाइम्स – मंडला जिले के विकास खंड भुआ बिछिया में भारतीय किसान संघ के प्रांतीय संगठन मंत्री पूर्ण शर्मा एवं जिला अध्यक्ष श्रीराम सिंधिया का मंडी प्रांगण आगमन हुआ, किसान सभा को संबोधित किया और पदाधिकारीयों की बैठक ली गई
सर्वप्रथम किसानो के भगवान बलराम, भारत माता, भारती किसान संघ के संस्थापक राष्ट्र ऋषि दत्तोपंत जी ठेंगड़ी के तेल चित्र का पूजन अर्चन किया. तत्पश्चात सभा को संबोधित करते हुए संभागीय संगठन मंत्री पूरन शर्मा ने भारतीय किसान संगठन के विषय में बताया, यह किसानों का संगठन है, किसानों के लिए है, किसानों के द्वारा चलाया जाता है, गैर राजनीतिक दल है, और राष्ट्रवादी संगठन है किसी भी राजनीतिक दल का व्यक्ति भारतीय किसान संघ का पदाधिकारी नहीं बन सकता, राष्ट्रवादी संगठन के विषय में बताते हुए कहा कि राष्ट्र के हित में करेंगे काम एवं फसल का लेंगे पूरा दाम, जितना भी बनेगा देश के हित में करेंगे लेकिन किसानों की हित में करेंगे क्योंकि किसान जागरूक और समृद्ध रहेगा तो देश भी समृद्ध रहेगा
भारतीय किसान संघ की स्थापना 4 मार्च 1979 में राजस्थान के कोटा शहर में राष्ट्र ऋषि दत्तोपंत जी टैंगड़ी जी द्वारा किया गया, जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय स्तर का किसान संगठन बनाना चुकी पूर्व में जितने भी संगठन थे क्षेत्रीय और राजनीतिक संगठन थे भारतीय किसान संघ का कोई भी पदाधिकारी कोई भी राजनीतिक चुनाव नहीं लड़ सकता, भारतीय किसान संघ की सदस्यता प्रत्येक 3 वर्ष में होती है और सदस्यता शुल्क मात्र ₹10 है इसके पीछे का मुख्य कारण है प्रत्येक किसान सदस्य बन सकें जिनकी जितनी अधिक संख्या होगी उतनी ही उनकी बात शासन और प्रशासन सुनता है,
जिला अध्यक्ष श्रीराम सिंधिया ने किसानों को संगठित होने की बात कही और अधिक से अधिक संख्या में एक जुट होने की बात के साथ ही प्रत्येक किसान की समस्या का निदान करवाने का आश्वासन दिया
वही उक्त कार्यक्रम के पश्चात संभागीय संगठन मंत्री एवं जिला अध्यक्ष की सहमति से, सर्वसम्मति से तहसील शाखा की कार्यकारिणी गठन किया गया जिस पर तहसील शाखा अध्यक्ष जमुना यादव, उपाध्यक्ष अरुण पटेल, मंत्री मोतीलाल जांघेल, सह मंत्री सुनील हरदहा, मीडिया प्रभारी सुदेश नामदेव, सह मीडिया प्रभारी राकेश पुरी गोस्वामी, जैविक खेती प्रमुख केशु लाल यादव को बनाया गया, नरेश राजपूत,राजेंद्र यादव, दीप सिंह मरावी, ओमकार यादव,बसंत यादव,कुंदन लाल साहू,सुनील हरदहा,अंबालाल हरदहा, उदल यादव, घन्स राम यादव,योगेश पटेल, जगन्नाथ यादव, लाल सिंह भारतीय, माहु लाल साहू, सहित अनेक लोगों उपस्थित थे

Leave A Reply

Your email address will not be published.