भगवान बिरसा मुंडा को भाजपा सरकार में मिला सम्मान : ज्योति डेहरिया

जनता को गुमराह कर रहे कांग्रेस विधायक नत्थन शाह कवरेती

रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में तीव्र गति से विकास कार्य किए जा रहे। उनके कारण ही आज भगवान धरती आभा बिरसा मुंडा को सम्मान मिल रहा हैं, उनके नाम से आज कई योजनाएं संचालित हो रही है। जिसका सीधा लाभ आदिवासी वर्ग को मिल रहा है। कांग्रेस के जुन्नारदेव विधायक सुनील उईके और परासिया विधायक सोहन वाल्मिक क्षेत्र की जनता को लगातार गुमराह करते हुए श्रेय लेने की राजनीति कर रहे है। यह कहना है पूर्व विधायक नत्थन शाह कवरेती का। पूर्व विधायक कवरेती ने बताया कि विधायक सुनील उईके और सोहन वाल्मिक द्वारा हाल ही में जारी किए गए धरती आभा योजना के अन्तर्गत स्वीकृत कार्यों को अपनी उपल्बधि बताया है। जो कि सरासर गलत है, यह कार्य हमारी मांग पर सांसद बंटी विवेक साहू के अथक प्रयासों और पहल के कारण ही स्वीकृत हुए है। वही परासिया विधानसभा प्रभारी श्रीमती ज्योति डेहरिया ने भी कांग्रेस विधायकों द्वारा श्रेय लेने की राजनीति को गलत बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार में ही भगवान धरती आभा बिरसा मुंडा को सम्मान मिला है।
पूर्व विधायक नत्थन शाह कवरेती ने कांग्रेस विधायक सुनील उईके पर आरोप लगते हुए बताया कि उन्होंने हाल ही में उनकी स्वेच्छानुदान निधि वितरण में बड़ा घोटाला किया है। सरकार द्वारा गरीबों और जरूरत मन्दों के लिए दी जाने वाली स्वेच्छानुदान निधि को विधायक सुनील उईके ने अपने चहेतों और बिजनेस मैनो को बांट दी है। उन्होंने कोयला चोरी सहित अन्य कई घोटालो को अंजाम दिया है यहां तक की उन्होंने भगवान को भी नहीं छोड़ा है। आज इन्ही घोटालो और अवैध कमाई की बदोलत ही वे एशो अराम कर रहे है।
परासिया विधानसभा प्रभारी श्रीमती ज्योति डेहरिया ने बताया कि भगवान धरती आभा बिरसा मुंडा को भाजपा सरकार में ही सम्मान मिला है। इसके पूर्व की सरकारों ने सिर्फ एक परिवार को ही महिमा मंडित करते हुए उन्हें महत्व दिया और उन्हें आगे बढ़ाया है। जबसे देश में भाजपा सरकार बनी है तब से ही भगवान बिरसा मुंडा को सम्मान देते हुए उनके नाम से जनजातीय कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है। जिसका सीधा लाभ आदिवासी भाई बहनों को मिल रहा है। विकास कार्य कराने में असफल परासिया विधायक सोहन वाल्मिक जनता को गुमराह करते हुए श्रेय लेने की राजनीति कर रहे है। सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से ही परासिया क्षेत्र में करोड़ों के विकास कार्य स्वीकृत किए जाकर प्रारम्भ भी हो गए है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.