गाँवों को विकसित बनाने में सचिवों की अहम भुमिका : बंटी विवेक साहू
मध्यप्रदेश पंचायत सचिव संगठन के दिपावली मिलन सामारोह में बताैर मुख्य अतिथि सांसद

रेवांचल टाइम्स छिन्दवाडा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प हैं कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। यह तभी सम्भव है जब हमारे गांवों का विकास हो, गांवों के विकास मे सरकारी योजनाओं का सही कियान्वयन महत्वपूर्ण है। यह बिना सचिवों के सम्भव नहीं है, गांवों मे सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी सचिवों कार्य पर निर्भर करती है। यह बात सांसद बंटी विवेक साहू ने पूजा शिवी लॉन में आयोजित मध्यप्रदेश पंचायत सचिव संगठन के दिपावली मिलन समारोह के दौरान कही।
इस दौरान सांसद साहू ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार और राज्य की डॉ. मोहन यादव सरकार ग्रामीणों और गांवों के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। जब से भाजपा सरकार बनी हैं गांवो का चहुमुखी विकास हो रहा है। सरकार द्वारा सचिवों की मांग पर भी लगातार विचार किया जा रहा है। समय समय पर सचिवों की सभी मागें पूरी की जावेगी। उन्होने कहा कि आप लोगो पर सरकार की सभी योजनाओं के क्रियान्वयन जिम्मेदारी है, आप इसे ईमानदारी से निभाए। मैं आप लोगो के साथ हर दम खडा हूँ। मेरी जहाँ भी जरूरत पडे आप मुझसे सम्पर्क कर सकते है।
सांसद साहू ने सचिवों से अपील की हैं कि हमें छिन्दवाडा एवं पांढूर्णा जिले को आदर्श जिला बनाना हैं, हमें इस तरह कार्य करना है कि केन्द्र और राज्य सरकार छिन्दवाडा और पांढूर्णा जिले को मोडल के रूप में उपयोग करे। उन्होंने सचिवों से यह भी अपील की है कि वे गांवों के विकास को लेकर योजनाएं बनाकर उन्हें उपलब्ध कराए उसे स्वीकृत कराने की जिम्मेदारी मेरी है। हमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित और आत्मर्निभर भारत के सपने को सकार करना है।
कार्यक्रम में यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
मध्यप्रदेश पंचायत सचिव संगठन जिला छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा के दीपावली मिलन समारोह कार्यक्रम में पूर्व विधायक जुन्नारदेव नथन शाह कवरेती,चौरई से लखन वर्मा, परासिया से श्रीमती ज्योति डेहरिया, चौरई से बंटी पटेल, शैलेंद्र रघुवंशी, छिन्दवाड़ा से संताेष पटेल, राजु नराेटे, दिनेशकांत मालवीय,विश्वेंद्र बैस, पप्पू ठाकुर एवं सचिव संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश उदेनिया, जितेंद्र, संभाग अध्यक्ष टीकाराम साहू, जिला अध्यक्ष छिंदवाड़ा प्रहलाद पटेल, संगठन मंत्री अशोक विश्वकर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष जुन्नारदेव संजीव सूर्यवंशी, ब्लॉक अध्यक्ष चौरई तुलसी पांडे, ब्लॉक अध्यक्ष अमरवाड़ा जगत चंद्रवंशी, ब्लॉक अध्यक्ष हर्रई उत्तम साहू, ब्लॉक अध्यक्ष पांढुरना भास्कर महल, ब्लॉक अध्यक्ष सौसर योगेश भद्रे, ब्लॉक अध्यक्ष परासिया सुशील शुक्ला, ब्लॉक अध्यक्ष मोहखेड़ दयाराम कोड़ले, ब्लॉक अध्यक्ष तामिया दुर्गा प्रसाद आम्रवंशी, ब्लॉक अध्यक्ष छिंदवाड़ा सबूतलाल उईके, जिला मीडिया प्रभारी जिब्राइल अंसारी, धर्मेंद्र चौरे सहित विभिन्न जनपदों से आए हुए 450 से अधिक सचिव साथी कार्यक्रम में शामिल हुए।