ग्राम पंचायत सेमरखापा में पीएम आवास बेचने का मामला आया

पंचायत जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों की सहभागिता सामने आई

रेवाँचल टाईम्स – मण्डला जिले के जनपद पंचायत मण्डला अंतर्गत ग्राम पंचायत सेमरखापा में निर्माण कार्यों में कमीशन चलते फर्जी भुगतान का मामला ठण्डा नहीं हुआ कि, ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों एवं शासकीय कर्मचारियों की सहभागिता से प्रधानमंत्री आवास योजना द्वारा हितग्राहियों को मिलने वाले शासकीय आवास बेचकर शासन द्वारा हितग्राहियों को मिलने वाले शासकीय आवास योजना के लाभ का दुरुपयोग एवं संवैधानिक अपराध का मामला सामने आया है।

ग्राम पंचायत सेमरखापा पहले भी लापरवाहियों में उलझा रहा

शासकीय योजनाओं के चलते ग्राम पंचायत को मिलने वाली शासकीय योजनाओं एवं निर्माण कार्यों तहत आवंटित राशि में ग्राम पंचायत जनप्रतिनिधियों के रिश्तेदारों द्वारा स्वयं की ठेकेदारी कर करने का मामला सामने आया है, वहीं स्वयं के द्वारा किए गए फर्जी भुगतान से बचने हेतु सचिव द्वारा बगैर निविदा/कोटेशन के प्रतिष्ठान का बिल-बाऊचर लगाकर भुगतान किया गया। ग्राम पंचायत सेमरखापा में चल रहे जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों की इस धांधली योजना ने सरकार की योजना को चौपट कर दिया है, वहीं इनके करतूतों का खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ रहा है।
पंचायत प्रतिनिधियों के विरुद्ध पहले भी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज
ग्राम पंचायत सेमरखापा के जनप्रतिनिधियों ने गांव की विकास एवं पंचायती राज योजनाओं का पूरा लाभ दिलाने की बात की गई, परन्तु विगत दिनों पहले पंचायत प्रतिनिधियों खिलाफ मारपीट एवं स्वयं की ठेकेदारी तथा हुकुमत चलाने को लेकर पुलिस थाने में शिकायत की गई थी,जिस मामले पर अनेकों मीडिया एवं अखबार में मामले का प्रकाशन किया गया है।
ग्राम पंचायत सेमरखापा के जनप्रतिनिधियों एवं शासकीय कर्मचारियों की सहभागिता के चलते इस फर्जी भुगतान, शासकीय आवासों की खुलेआम बिक्री उनके विरुद्ध ग्रामीणों द्वारा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने ग्राम पंचायत सेमरखापा की लापरवाहियों तथा सरकार एवं प्रशासकीय चुनौती में किए गए सहभागिता को स्पष्ट ब्यां करती है।
इनका कहना है——–
01-शासन द्वारा हितग्राहियों को मिलने वाली प्रधानमंत्री आवास बेचने का मामला सामने आया है जिसको लेकर मेरे द्वारा मामले के जवाब में उच्च अधिकारीयों को सूचना दे दिया गया है।
सुनील भारतीया
सरपंच ग्राम पंचायत सेमरखापा

Leave A Reply

Your email address will not be published.