पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में विज्ञान व गणित की रोचक जानकारी

 

रेवांचल टाईम्स – मंडला पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय मंडला में दिनांक 14 जुलाई से 18 जुलाई तक “STEM” प्रमोशन सप्ताह मनाया गया। इसमें 5 दिनों तक साइंस और मैथ्स से संबंधित ज्ञानवर्धक गतिविधियों से विद्यार्थियों को अवगत कराया गया।

इस तारतम्य में पहले दिन में पंकज शुक्ला टीजीटी गणित ने अटल लैब का परिचय एवं कार्यप्रणाली से विद्यार्थियों को सुबह की प्रार्थना सभा में अवगत कराया। विद्यार्थियों ने उत्साह से साइंस के प्रोजेक्ट बनाए और उन्हें प्रदर्शित किया।दूसरे दिन में पीके चौरसिया के द्वारा भारतीय वैज्ञानिकों और उनकी उपलब्धियों के बारे में विस्तार सहित बताया गया एवं क्विज का आयोजन किया गया।
तीसरे दिन के कार्यक्रम में प्रियल हरदहा एवं श्रुति शुक्ला कक्षा ग्यारहवीं के बच्चों ने अंतरिक्ष में भारत की उपलब्धियां के बारे में सभी बच्चों को बताया और श्रीमती काजल सोनी पी जी टी बायो ने जैव विविधता पर अपना व्याख्यान दिया। चौथे दिन के कार्यक्रम में मिट्टी की संवर्धन के संबंध में पीके चौरसिया पीजीटी रसायन के द्वारा बताया गया कि मिट्टी का न तो अम्लीय और न ही ज्यादा क्षारीय होनी चाहिए। साथ ही उसके पोषक तत्व नष्ट नहीं होने चाहिए। इस विषय पर एक प्रश्नोत्तरी भी आयोजित की गई।
पांचवें दिन के कार्यक्रम मे विद्यार्थियों ने प्रार्थना सभा में गणित विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता की और श्रीमती मंजू रानी पी जी टी गणित ने ओलंपियाड और भारतीय महान गणितज्ञों के बारे में अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया।

एस. के. सोनी पीजीटी फिजिक्स ने ऑनलाइन क्विज का आयोजन किया और बच्चों को लाभान्वित किया। यह पूरा कार्यक्रम प्राचार्य श्री आर. एस. उलाडी के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जिन्होंने विद्यार्थियों को अपने प्रेरणादाई संबोधन से लाभान्वित किया एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में मार्गदर्शन प्रदान किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.