प्राचार्य की आपत्तिजनक फोटो वायरल मामला: 4 छात्र सस्पेंड, अन्य छात्रों ने किया हंगामा

मंडला। एमपी के मंडला में सांदीपनी स्कूल के छात्र ने एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से प्राचार्य की अश्लील तस्वीर बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। इस मामले में प्रिंसिपल ने अनुशासनहीनता के आरोप में 4 छात्रों को सस्पेंड कर दिया।

छात्रों को सस्पेंड के विरोध में स्कूल के बाकी स्टूडेंट्स ने आज सुबह निवास-मंडला मुख्य मार्ग पर धरना देकर प्रदर्शन  शुरु कर दिया। पुलिस व प्रशासन की समझाइश पर छात्रों ने करीब एक घंटे बाद प्रदर्शन खत्म कर दिया। अब छात्र स्कूल के बाहर प्रदर्शन कर प्रिंसिपल को हटाने की मांग पर अड़े हैं। छात्रों का आरोप है कि प्रिंसिपल वेद प्रकाश अवधिया प्रताडि़त करते हैं। BEO और अन्य अधिकारियों ने छात्रों से बात की लेकिन वे मानने को तैयार नहीं हैं। अब मंडला DEO मुन्नी वरकड़े निवास पहुंची हैं। वे बच्चों और प्रिंसिपल से चर्चा कर रही हैं। वहीं प्रिंसिपल वेद प्रकाश अवधिया ने बताया स्कूल के 12वीं के तीन छात्र और एक छात्रा ने मेरा AI से फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इसको लेकर पुलिस में भी मैंने शिकायत की थी। इसके बाद स्कूल स्तर पर जांच कर चार छात्रों को एक महीने के लिए सस्पेंड कर दिया था। लेकिन इनमें एक छात्र सस्पेंशन मानने को तैयार नहीं है। इसके बाद ही ये सब प्रदर्शन कर रहे हैं। यही बच्चा दूसरे बच्चों को बरगला रहा है। एसपी और अन्य पुलिस अधिकारियों के सामने भी बच्चे को ले जाया गया था। ये बच्चे सिर्फ दबाव बनाने के लिए ये प्रदर्शन कर रहे हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.