1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को नमन कर दी गई श्रद्धांजलि—
मंडला में स्मृति दिवस पर निकला गया मशाल जुलूस

मंडला। – मंडला जिले में 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुए 21 क्रांतिवीरों की स्मृति में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इतिहास के अनुसार 24 नवंबर 1857 के दिन अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ते हुए इन 21 क्रांतिवीरों को नगर के वर्तमान बड़चौराहा स्थित ऐतिहासिक बरगद के पेड़ पर फांसी देकर शहीद किया गया था।
रानी अवंती बाई लालीपुर चौराहे से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता, जिला भाजपा अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा, महिला मोर्चा की कार्यकर्त्ताएं, विभिन्न सामाजिक संगठन, स्वतंत्रता सेनानी परिवारजन बड़ी संख्या में सम्मानित नागरिक इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम में मंडला जिला कलेक्टर सोमेश मिश्रा, जिला पुलिस अधीक्षक राकेश सकलेचा, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। सभी ने क्रांतिवीरों की स्मृति में निकाले गए मशाल जुलूस में भाग लेकर उन्हें नमन किया।
मशाल जुलूस बड़ चौराहा पहुँचा, जहाँ शहीद स्थल पर दीप प्रज्वलन कर, भारत माता की आरती एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। उपस्थित जनमानस ने शहीदों को याद करते हुए 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि 1857 के शहीद हमारे आदर्श हैं, और उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति की प्रेरणा देता रहेगा।