
दैनिक रेवांचल टाइम्स मंडला/ कार्यालय आयुक्त उच्च शिक्षा मध्य प्रदेश सतपुड़ा भवन भोपाल शासन के निर्देशानुसार शासकीय महाविद्यालय अंजनिया में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के तत्वाधान में संविधान दिवस का आयोजन किया गया। संचालन में भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर संविधान पर केंद्रित प्रश्न मंच प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्याल में अध्ययनरत छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना अहम योगदान दिया।
शासन के आदेशानुसार संविधान दिवस के आयोजन पर प्रभारी प्राचार्य डॉ नवीन कुमार हरदहा की अध्यक्षता में किया गया। भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के तत्वाधान में डॉ राजकुमार सिंगौर के संयोजन संचालन में भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर संविधान की प्रस्तावना का कॉलेज स्टाफ के साथ ही अध्ययनरत बच्चों के समक्ष वाचन किया गया।
डॉ विजय मौर्य ने संविधान के निर्माण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करते हुए संविधान की शपथ शपथ दिलवाई। उक्त कार्यक्रम का आयोजन प्रभारी प्राचार्य डॉ नवीन कुमार हरदहा की अध्यक्षता में किया गया। महाविद्याल स्टाफ की तरफ से डॉ घनश्याम झारिया, डॉ सुरेन्द्र लिलहारें, डॉ गरिमा छाबड़ा, संदीप चौरसिया, संतोष नन्दा के साथ छात्र- छात्राओं ने अपना योगदान प्रदान किया।