केडीवी मिशन ने चलाया नर्मदा घाटों में स्वच्छता कार्यक्रम
रेवांचल टाईम्स – मंडला, जिले के कबीर धर्मदास वंशावली के .डी .वी .मिशन के संस्थापक सदगुरु कबीर धर्मदास वंशावली के 16 वें वंशाचर्य पंथ श्री हुजूर उदित मुनिनाम साहेब के दिशा-निर्देशन में सोमवार 24 नवंबर को मिशन मंडला के द्वारा देवगांव संगम के नर्मदा घाटों में स्वच्छता कार्यक्रम चलाकर साफ – सफाई की गई।बुढ़नेर और नर्मदा संगम स्थल पर स्थित मंदिर प्रांगण में पुराण सुनने पहुंचे श्रद्दालुओं को फल वितरण किया गया। कबीर पंथ समुदाय से पी.डी.खैरवार ने जारी विज्ञप्ति में बताया है,कि वंशाचार्य पंथ श्री उदित मुनि नाम साहब के कर कमलों से आयोजित होने वाले दो दिवसीय मेले में सेवा कार्य करने के लिए मण्डला के डी वी मिशन से तीन सौ वॉलेंटियर जाएंगे।इस स्वच्छता कार्यक्रम में मुख्य रूप से
महंत सोनादास, तुलसीराम पड़वार ,
सुखदास बघेल, फूलबती मानिकपुरी, जेठू दास बैरागी, रमेश मानिकपुरी,प्रतीम दास,रिंकी सोनवानी,गौतम दास, ऊषा सोनवानी, सुनील सोनवानी,सतीष मोंगरे,
महंत भल्लू दास,फूलदास, गयावती, जगदीश, ऋतु खेदी बाई, गोंडू दास, अनीता बाई, श्यामा, सावित्री बघेल,राजकुमार, अशोक दास,पामेश, अनारकली,अंजली,मंजू ने सहभागिता देते हुए सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता कार्यक्रम चलाकर समाज और देश को स्वच्छ बनाए रखने प्रेरित किया है।