बड़ी ख़बर… मंडला के कटरा स्थित आयुषी ज्वेलर्स से लगभग 2 करोड़ से अधिक की ज्वेलरी लूट का सनसनीखेज खुलासा,

लुट कांड के तीन आरोपी बिहार से गिरफ्तार —

रेवाँचल टाईम्स – मंडला, जिले के ग्राम कटरा में लूट कांड का मास्टरमाइंड मो. खालिद गिरफ्तार मंडला कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम कटरा स्थित आयुषी ज्वेलर्स में 20 नवंबर की शाम हुई लगभग 2 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की सोना–चांदी लूटकांड का मंडला पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। अंतर्राज्यीय गैंग शामिल इस वारदात को अंजाम देने वाले तीन शातिर बदमाशों को मध्यप्रदेश और बिहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गुरुवार देर रात मुजफ्फरपुर जिले के अलग-अलग इलाकों से गिरफ्तार किया गया। इसमें मुख्य सरगना बरूराज थाना अंतर्गत रामपुरवा अखाड़ा निवासी मो. खालिद, उसके सहयोगी शशि कुमार (सदर थाना क्षेत्र अतरदह वार्ड 31) और कृष्णा कुमार सिंह (ग्यासपुर, पारू थाना) शामिल हैं। पुलिस ने मास्टरमाइंड की कार और तीनों के मोबाइल फोन जब्त कर डिजिटल सुराग खंगालने शुरू कर दिए हैं।

वही कोतवाली थाना मंडला के आईओ एवं निरीक्षक शफ़ीक खान ने शुक्रवार को तीनों आरोपियों को 48 घंटे की ट्रांज़िट रिमांड पर लेने हेतु न्यायालय में आवेदन प्रस्तुत किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.