स्वतंत्रता संग्रामी पर विवादित बयान पर छात्रों का फूटा गुस्सा

रेवाँचल टाईम्स – मंडला, जिले के बम्हनी बंजर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा सांदीपनी विद्यालय निवास में दिनांक 25 नवंबर 2025 को सहायक संचालक माखन सिंह सेंन्र्दाम द्वारा स्वतंत्रता संग्रामी भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद,सुभाष चंद्र बोस के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया इसके विरोध में विद्यार्थी परिषद द्वारा बस स्टैंड बम्हनी में सहायक संचालक का पुतला फूंका गया तथा प्रशासन से तत्काल उन पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई तथा थान प्रभारी महोदय को ज्ञापन सोपा गया जिसमें अभिषेक पटेल, शिवा वरकड़े, सौरभ, सुमित कान्हा दाहिमा राहुल यादव, सेजू यादव,पूनम पाल ,पावनी सिंगार, शक्ति उईके, रितिका मरावी, राधिका मर्सकोले , निकिता चंद्रोल
वही छात्र अभिषेक पटेल का कहना है कि अगर उन पर कार्रवाई नहीं होती तो आने वाले समय में उग्र आंदोलन किया जावेगा उसका पूर्ण जवाबदारी शासन व प्रशासन होगा।