ग्राम गुप्त गंगा सिंगारपुर सेक्टर में बोरी बंधान कार्य सम्पन्न, 75 बोरियों से जल संरक्षण की पहल

रेवांचल टाइम्स मोहगांव मंडला|मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक एवं ब्लॉक समन्वयक के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था देवनाला सेवा समिति खैरी माल, सिंगारपुर सेक्टर, ग्राम गुप्त गंगा एवं स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से जल संरक्षण हेतु बोरी बंधान कार्य किया गया।अभियान के तहत 75 बोरियों का बोरी बंधान तैयार किया गया, जिससे नाले के जल प्रवाह को नियंत्रित कर भविष्य में जल संचयन को बढ़ावा मिलेगा।इस सामुदायिक कार्य में 20 लोगों ने सक्रिय रूप से सहभागिता की। ग्रामीणों ने बताया कि ऐसी पहल से खेतों की सिंचाई, पेयजल उपलब्धता और जलस्तर बढ़ाने में महत्वपूर्ण मदद मिलती है।
जन अभियान परिषद एवं नवांकुर संस्था ने आगे भी इसी तरह के जल संरक्षण कार्य जारी रखने की बात कही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.