जनपद में दिव्यांग हितग्राहियों को बांटी गई ट्राइसाइकिलें
रेवांचल टाईम्स – बजाग दिव्यांगजन सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत जनपद पंचायत बजाग में ट्राइसाइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर एस डी एम एवं जनपद सीईओ राम बाबू देवांगन ने कहा कि शासन की मंशा है कि कोई भी दिव्यांग व्यक्ति गतिशीलता के अभाव में पीछे न रह जाए। उन्होंने यह भी बताया कि ट्राइसाइकिल उपलब्ध होने से दिव्यांगजन शिक्षा, रोजगार एवं दैनिक जीवन के कार्यों में अधिक आत्मनिर्भर बन सकेंगे।ट्राइसाइकिल प्राप्त कर लाभार्थियों ने शासन एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि इससे उनके जीवन में नई उम्मीद और सुविधा आई है।
कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों द्वारा उपस्थित सभी लाभार्थियों को नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण और कौशल विकास कार्यक्रमों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत के निर्देशन मे ट्राई साईकिल हेतु पात्र हितग्राही कुंवरमन कुरचाम/दुर्गा सिंह निवासी ग्राम तरच ग्राम पंचायत भुरसी
राजेष रैदास /बाबूलाल निवासी ग्राम पंचायत गाडासरई को ट्राईसाईकिलो का वितरण किया गया। इस मौके पर जनपद के उपाध्यक्ष राधेश्याम कुशराम, लिपिक डी सी धुर्वे सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।