जनपद शिक्षा केंद्र में विश्व दिव्यांग दिवस में हुए विविध कार्यक्रम एवं खेल प्रतियोगिता

रेवांचल टाईम्स – बजाग विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर विकासखंड स्तरीय शिविर का आयोजन जनपद शिक्षा केंद्र बजाग में किया गया जिसमें विकासखंड के विभिन्न शालाओं से कक्षा एक से आठवीं तक के दिव्यांग बच्चों ने भाग लिया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य यह था कि इन बच्चों को भी सामान्य बच्चों की तरह ही मुख्य धारा में जोड़ना ।इसी क्रम में दिव्यांग बच्चों के द्वारा चित्रकला रंगोली कुर्सी दौड़ गायन नृत्य दौड़ आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया । प्रतिभागी सभी दिव्यांग बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया तथा अपने खेल कौशल व प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता उपरांत बच्चों को टिफिन का सेट पानी बोतल पेन कंपास पुरस्कार वितरण किया गया ।वही दिव्यांग बच्चों तथा अभिभावकों एवं साथ में आए शिक्षकों को लंच के पैकेट दिए गए ।उल्लेखनीय है कि विकास खंड स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में चयनित दस दिव्यांग बच्चों को तीन नवंबर को जिला स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेंगे कार्यक्रम में बीआरसी बृजभान सिंह गौतम बी.एस .सी. संजय जैन ,बलवंत साहू ,दीपेंद्र चौहान ,अरुण चौधरी.एम.आर.सी. मुकेश झारिया. जन शिक्षक विनोद साहू. सुखसैन मरावी. गोलेंद्र हरि नाखेड़े. रामूलाल सोनी. महेंद्र मानिकपुरी. एम.आई.एस.को नीलेश धूरियां कंप्यूटर ऑपरेटर हेमंत पाठक. अरुण श्रीवास जानपद शिक्षा केंद्र एवं विभिन्न शालाओं से आए शिक्षक गण उपस्थित रहे
वही कार्यक्रम का समापन बृजभान सिंह गौतम के उद्बोधन उपरांत किया गया। जिन्होंने आयोजित कार्यक्रम में बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनका मनोवल बढ़ाया।